एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने पर्यटन उद्योग को किया प्रभावित, हस्तिनापुर से दूर हुए पर्यटक

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन का प्रभाव आम लोगों के साथ-साथ पर्यटन उद्योग पर पड़ा है. हस्तिनापुर कभी पर्यटकों से गुलजार रहता था लेकिन आज यहां सन्नटा पसरा है. मौजूदा वक्त में जिस तरह के हालात नजर आए उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि अभी स्थिति सुधरने में वक्त लगेगा.

मेरठ: महाभारत काल का इतिहास संजोए हस्तिनापुर एक बड़े टूरिस्ट प्लेस के तौर पर जाना जाता है. यही वजह है कि यहां देश और विदेश से पर्यटक आते है. कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान हस्तिनापुर के पर्यटन पर क्या असर पड़ा है, किस तरह से लोगों ने यहां लॉकडाउन का पालन किया है और पर्यटकों की भीड़ से भरे रहने वाले हस्तिनापुर में आज क्या कुछ चल रहा है...चलिए हम आपको बताते हैं.

हस्तिनापुर में जम्बूद्वीप, जैन मंदिर श्री पांडेश्वर महादेव मंदिर और गंगा की कल कल करती अविरल धारा यहां पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करती है. इसी टूरिस्ट प्लेस से हजारों लोगों की रोजी-रोटी चलती है. लॉकडाउन की वजह से उस मंदिर पर सन्नाटा पसरा हुआ है जो महाभारत काल का गवाह माना जाता है. गांगा स्नान पांडव इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते थे. लॉकडाउन से पहले यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते थे. यह मंदिर हस्तिनापुर के सुंदर स्थानों में शामिल है. यहां वन और झीलें लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं.

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने पर्यटन उद्योग को किया प्रभावित, हस्तिनापुर से दूर हुए पर्यटक

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण कैलाश पर्वत जैन मंदिर में भी सन्नाटा पसरा है. मंदिर फिलहल बंद है. इस मंदिर की खासियत के बारे में बात करें तो यह मंदिर काफी बड़ा है. यहां भगवान कृष्ण के साथ-साथ कई देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं. इतना ही नहीं ये मंदिर बेहद खूबसूरत है और यहां बच्चों और पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए है.

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने पर्यटन उद्योग को किया प्रभावित, हस्तिनापुर से दूर हुए पर्यटक

हस्तिनापुर में स्थित जम्बूद्वीप जिसका सुमेरु पर्वत और लोटस टैम्पल लोगों को खूब पसंद आता है. यहां पर आप सुमेरू पर्वत देखने के साथ ही बोटिंग का आनंद भी ले सकते है. इसके साथ ही कई प्रकार के झूले भी बच्चो को खूब भाते हैं. सबसे ज्यादा बच्चों को ऐरावत हाथी की सवारी भाती है. यहां एक सफेद हाथी की आकृति को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखा गया है जो पूरे परिसर का चक्कर लगाता है. इसके साथ ही कमल मंदिर शांति का अहसास कराता है. लेकिन, कोरोना महामारी की वजह से यहां भी सन्नाटा पसरा है, दुकानें बंद हैं. फिलहाल यहां पर मौजूदा वक्त में जिस तरह के हालात नजर आए उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि अभी स्थिति सुधरने में वक्त लगेगा.

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने पर्यटन उद्योग को किया प्रभावित, हस्तिनापुर से दूर हुए पर्यटक

कोरोना महामारी की वजह से पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. फिलहाल अनलॉक 1 में जब से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों को खोलने की बात कही गई तबसे यहां भी रौनक लौटने लगी है. लोगों को उम्मीद है कि सरकार की इस पहल से न केवल लोगों को दोबारा रोजगार मिलेगा बल्कि हस्तिनापुर एक बार फिर अपने पुराने अस्तित्व में लौटेगा.

उत्तराखंड: 8 जून से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध, बोले- इंतजार करे सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब चलता रहता है...', दतिया में समर्थकों के बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'सब चलता रहता है...', दतिया में समर्थकों के बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget