एक्सप्लोरर

मायावती को किन्नर से बदतर बताने वाली बीजेपी MLA  साधना सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

साधना सिंह के खिलाफ पहले से भी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं. मायावती पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बीजेपी विधायक की चारों ओर किरकरी हो रही है.

मुगलसराय: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती को किन्नर से बदतर बताने वाली बीजेपी विधायक साधना सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. ये शिकायत बीएसपी नेता रामचंद्र गौतम ने चंदौली के एक थाने में दर्ज कराई है. साधना सिंह के खिलाफ पहले से भी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने जैसे मामले शामिल हैं. मायावती पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बीजेपी विधायक की चारों ओर किरकरी हो रही है.

साधना सिंह के भाषण से भड़क सकता है दंगा- एफआईआर में बीएसपी नेता

बीएसपी नेता रामचंद्र ने एफआईआर में लिखा है, ‘’साधना सिंह की तरफ से जो भाषण सार्वजनिक रूप से दिया गया है उससे न केवल मायावती का बल्कि पूरे दलित समाज की नारियों का अपमान हुआ है. उनके भाषण से आक्रोश वश दंगा भी भड़क सकता है.  अनुरोध है कि साधना सिंहं के खिलाफ उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए.’’ चंदौली: महिला बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा- मायावती न तो नर लगती है और न ही नारी बयान पर साधना सिंह ने जताया खेद मायावती पर अपने बयान के बाद विधायक साधना सिंह ने खेद प्रकट किया है, लेकिन माफी नहीं मांगी है. साधना सिंह ने अपने बयान में कहा है, ''मेरी मंशा किसी को अपमानित करने की नहीं थी, बल्कि मेरी मंशा सिर्फ यही थी कि 2 जून 1995 में गेस्ट हाउस कांड में बीजेपी ने मायावती जी की मदद की थी, उसे सिर्फ याद दिलाना था न कि उनका अपमान करना था. अगर मेरे शब्द से किसी को कष्ट हुआ तो मैं खेद प्रकट करती हूं.'' मायावती पर बीजेपी नेता के अभद्र बयान पर भड़के अखिलेश, कहा- 'नैतिक दिवालियापन का प्रतीक है' साधना सिंह ने क्या कहा था? साधना सिंह ने कहा था, "वह महिला नारी जाती पर कलंक हैं. जिस महिला की आबरू को बीजेपी के नेताओं ने लुटते-लुटते बचाया उसी ने सुख-सुविधा के लिए, अपने वर्चस्व को बचाने के लिए अपमान पी लिया. ऐसी महिला तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है. वह ना नर है, ना महिला है उसकी गिनती किस श्रेणी में करनी है." कौन है साधना सिंह? साधना सिंह चंदौली जिले की मुगलसराय सीट से विधायक हैं. वो साल 2017 में पहली बार विधायक बनी. 1993 जिले में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं. इसके साथ ही चंदौली जिले की महिला प्रकोष्ठ और व्यापार मंडल के अध्यक्ष का पद संभाल चुकी हैं. विवादों से उनका रिश्ता पुराना है. BJP विधायक की मायावती पर टिप्पणी: SP ने कहा- ये देश की महिलाओं का भी अपमान, BSP बोली- पागलखाने भेजो (ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे) वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget