एक्सप्लोरर

पहले मुलायम अब उनके 'बबुआ' की चाटुकारिता कर रहे हैं आजम खान: मायावती

लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सपा नेता आजम खान पर निशाना साधा. मायावती ने कहा 'मुसलमानों को सपा का गुलाम बनाकर रखने की आजम की कोशिश नाकाम हो गयी है'.

मायावती ने एक बयान में कहा, 'आजम खां अपने जमीर को मारकर पहले सपा नेता मुलायम सिंह यादव और अब उनके पुत्र बबुआ की चाटुकारिता कर रहे हैं. मुसलमानों को सपा का गुलाम बनाकर रखने की उनकी कोशिश अब पूरी तरह नाकाम हो गयी है.'

उन्होंने कहा कि 'मुस्लिम समाज के लोग अपने अच्छे बुरे को खुद समझकर फैसले ले रहे हैं. वे महसूस करते हैं कि उत्तर प्रदेश में केवल बीएसपी और उसका मजबूत नेतृत्व ही बीजेपी एंड कंपनी, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सांप्रदायिक और फासीवादी एजेंडे को विफल कर सकती है. इसीलिए इस खास मकसद को लेकर उन्होंने काफी बढ़ चढ़ कर विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया है.'

मायावती ने कहा कि यही आजम खां की नाराजगी की वजह है. 'परंतु सपा नेता को अपने भविष्य से ज्यादा अपनी कौम की, सूबे की और मुल्क की फिक्र करनी चाहिए. जहां तक बीएसपी का सवाल है, तो इस पार्टी ने कभी किसी समाज का सिर झुकने नहीं दिया है. वह सर्वसमाज के हित और कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से हर स्तर पर काम करती है. यही कारण है कि मुस्लिम समाज के लोगों को बीएसपी नेतृत्व पर ज्यादा भरोसा है.' उन्होंने दावा किया कि मुसलमान चूंकि बीसपी से जुड़ रहा है, इसलिए आजम खान मुसलमानों को कोस रहे हैं, जो अशोभनीय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget