एक्सप्लोरर

यूपी : मायावती ने अपने भाई को बनाया BSP उपाध्यक्ष, भाषण 'पढ़ने' पर किया खुलासा

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद मायावती ने अब 'किसी से भी' हाथ मिलाने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही पार्टी को लेकर भी उन्होंने एक बड़ा फैसला किया है. यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को बीएसपी के संगठन में शामिल करने की घोषणा की है.

भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया

उन्हों ने भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया. उन्होंने कहा कि आनंद के सामने ये शर्त रखी गई है कि वो कभी भी सांसद, विधायक और सीएम नहीं बनेगा. वो सिर्फ संगठन का काम करेंगे. गौरतलब है कि पार्टी की पूरी कमान प्रत्यक्षतौर पर मायावती अबतक खुद ही संभालते आई हैं.

यह भी पढ़ें : यूपी : किसी से भी 'हाथ मिलाने' को तैयार मायावती, EVM में गड़बड़ी का आरोप दोहराया

'बीजेपी मुझे और मेरे भाई को फंसाने का प्रयास कर रही है'

इस दौरान मायावती ने कहा कि 'बीजेपी मुझे और मेरे भाई को फंसाने का प्रयास कर रही है.' उन्होंने कहा कि बीजेपी को 30 साल से ज्यादा वक्त तक राजनीति करने वाले देशभर के 100 नेताओं की सूची तैयार कर उनके राजनीति की शुरुआत के दिनों की और आज की संपत्ति का खुलासा करना चाहिए.

बीजेपी चाहती है कि मैं गलत को गलत बोलना छोड़ दूं : मायावती

मायावती ने दावा किया कि 'बीजेपी ऐसा नहीं करेगी क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा बीजेपी के लोग ही हैं. बीजेपी मुझे प्रताड़ित करने का काम कर रही है क्योंकि वो चाहती है कि मैं गलत को गलत बोलना छोड़ दूं, लेकिन मैं मारते दम तक ऐसा नहीं करुँगी.'

यह भी पढ़ें : MCD चुनाव से पहले केजरीवाल का दांव, बोले- ‘दिल्ली में बनाएंगे SC-ST आयोग’

तो इसलिए केवल भाषण 'पढ़ती' हैं मायावती, सीधे नहीं बोलती

मायावती ने कहा कि लोग कहते हैं कि 'मुझे बिना पढ़े भाषण देना चाहिये और ये सुनते-सुनते लंबा वक्त हो गया. मैं लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कहना चाहती हूँ की 1996 में मेरे गले का बड़ा ऑपरेशन हुआ था, जिसकी वजह से गले पर ज़ोर ना पड़े, इसलिए मैं लिखा हुआ भाषण पढ़ती हूँ.'

मैं बिना पढ़े भाषण देती हूँ तब मैं ऊंचा बोलने लगती हूँ : मायावती

उन्होंने कहा कि 'गले में मौजूद दो ग्लैंड्स में से एक ग्लैंड निकाल दिया गया है. इसलिए डॉक्टरों ने कहा कि गले पर ज्यादा ज़ोर नहीं देना चाहिए. जब भी मैं बिना पढ़े भाषण देती हूँ तब मैं ऊंचा बोलने लगती हूँ और कई दिनों तक गला खराब हो जाता है. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मैं पढ़कर ही बोलती हूँ.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget