एक्सप्लोरर

जानिए मौनी अमावस्या से जुड़ी हर वो खास बात जो आपके लिए जरूरी है

आज मौनी अमावस्या है और कुंभ में स्नान करके लोग पुण्य लाभ ले रहे हैं. सुबह छह बजे तक करीब एक करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं.

प्रयागराज: आज मौनी अमावस्या है और कुंभ में स्नान करके लोग पुण्य लाभ ले रहे हैं. सुबह छह बजे तक करीब एक करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. देश के करीब हर इलाके से लोग स्नान करने के लिए पहुंचे हैं और इसके लिए कुंभ प्रशासन और यूपी सरकार ने बहुत इंतजाम कर रखे हैं. लोग इन इंतजामों और सरकार की तारीफें कर रहे हैं. हालांकि भीड़ बहुत ही अधिक है. एक अनुमान है कि करीब तीन करोड़ से अधिक लोग आज स्नान करेंगे.

माना जाता है कि इस दिन देर तक नहीं सोना चाहिए और मौन रहते हुए काले तिल पानी में डाल कर स्नान करना चाहिए. मान्यताओं के मुताबिक इस दिन स्त्री-पुरुष संबंध भी ना बनाएं. साथ ही दिन भर शांत रहें और भगवान का ध्यान करें. किसी बुजुर्ग का अपमान ना करें और जरूरतमंदों को दान दक्षिणा दें. चूंकि अमावस पर बुरी शक्तियां हावी हो जाती हैं इसलिए वर्जित पेड़ों और शमशान आदि के आसपास ना जाएं.

मौनी अमावस्या के कारण कुंभ में भारी सुरक्षा, इलाके को 10 जोन और 25 सेक्टरों में बांटा गया

माना जाता कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान किया जाए तो अच्छा होता है, साथ ही दान का भी विशेष महत्व है. दरअसल मौनी अमावस्या को पितरों का दिन भी माना जाता है इसलिए लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी याद में दान-पुण्य करते हैं. कुंभ जाने वाले लोग यहां दान करते हैं और पवित्र संगम में स्नान करके मोक्ष की कामना करते हैं. चूंकि इस बार मौनी अमावस्या सोमवार को है लिहाजा महत्व और भी बढ़ गया है.

15 जनवरी से शुरू हुए कुंभ में मौनी अमावस्या पर तीसरा शाही स्नान है. पहला शाही स्नान कुंभ के शुरुआती दिन मकर संक्रांति पर हुआ था जबिक दूसरा स्नान 21 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर हुआ था. 10 फरवरी बसंत पंचमी को चौथा और अंतिम शाही स्नान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget