एक्सप्लोरर

इंदौर के मदरसे में नाबालिग लड़की का यौन शोषण, अधेड़ मौलाना गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मदरसे में 10 वर्षीय लड़की के यौन शोषण के आरोप में मंगलवार को एक अधेड़ मौलाना को गिरफ्तार किया गया है.

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मदरसे में 10 वर्षीय लड़की के यौन शोषण के आरोप में मंगलवार को एक अधेड़ मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया. जिले में पिछले सात दिनों के दौरान यह ऐसा चौथा मामला है जिसमें कम उम्र की लड़की लैंगिक अपराध से पीड़ित होने के बाद पुलिस के पास पहुंची हैं. खजराना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की के परिजन की शिकायत पर रोशन नगर क्षेत्र के एक मदरसे के मौलाना अब्दुल रऊफ (52) को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने बताया कि रविवार को रऊफ ने लड़की को मदरसे के एक कोने में ले जाकर उससे कथित तौर पर अश्लील हरकतें की. लड़की ने कल देर रात अपने माता-पिता को आपबीती सुनायी. अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की अपने परिजनों के साथ जब खजराना थाने पहुंची, तो पुलिस ने उन्हें थोड़ी देर वहीं रुकने को कहा. इस बीच, पुलिस रऊफ को पकड़ कर थाने ले आयी. पुलिस ने मौलाना के सामने ही लड़की से बात की, तो उसने अपने अध्यापक की गंदी करतूत बयान कर दी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने की नीयत से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

इंदौर जिले में 27 सितंबर से लेकर अब तक 10 साल तक की बच्चियों के यौन शोषण और उनसे दुष्कर्म के चार अलग-अलग मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से दो मामलों में सगी बहनों को उनके परिवार के परिचितों ने ही कथित तौर पर हवस का शिकार बनाया था.

यह भी पढ़ें-

जस्टिस रंजन गोगोई का शपथ ग्रहण आज, देश के 46वें सीजेआई बनेंगे

किसान आंदोलन के बीच आज हो सकता है रबी की फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी का ऐलान

मैं भले ही बीजेपी में हूं, लेकिन पहले भारतीय जनता का हूं : शत्रुघ्न सिन्हा

फटाफट खबरों के लिए देखें वीडियो-

 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, छात्र बोले- 'यह केवल शुरुआत है'
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, छात्र बोले- 'यह केवल शुरुआत है'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनकर झूम उठे अभिजीत दीपके, सामने आया जश्न का वीडियो
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनकर झूम उठे अभिजीत दीपके, सामने आया जश्न का वीडियो

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget