एक्सप्लोरर

खुलासा: नकली पुलिस वाले बनकर लूटने वाले चार गिरफ्तार, खुद को बताते थे पुलिस की SOG टीम

मथुरा जिले में नकली पुलिस बनकर व्यापारियों को लूटने वाले एक गिरोह के सरगना सहित चार लोगों गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को इनके पास से लूटे गए 45 हजार रुपये दो देसी पिस्तौल और कुछ कारतूस मिले हैं.

मथुरा: मथुरा जिले में नकली पुलिस बनकर व्यापारियों को लूटने वाले एक गिरोह के सरगना सहित चार लोगों गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को इनके पास से लूटे गए 45 हजार रुपये दो देसी पिस्तौल और कुछ कारतूस मिले हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि जिले में थाना हाईवे अंतर्गत गणेशरा गांव के राजेश शर्मा और उसके साथियों ने 14 जनवरी को बुलंदशहर में थाना सलेमपुर के गांव याकूबपुर निवासी मनवीर सिंह के पुत्र विपिन कुमार को सस्ते माल का झांसा देकर बुला लिया.

फिर पुलिस की एसओजी टीम के रूप में फर्जी तरीके से छापा मारकर छोड़ने के नाम पर उसके पास मौजूद 78 हजार रुपए की नकदी आदि लूट ली.

उन्होंने बताया, ‘इस मामले में मंगलवार को अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इसी बीच थाना हाईवे प्रभारी अनूप सरोज को एक मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग गौरी शंकर के नलकूप में बने कमरे में किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. पुलिस ने दबिश दी तो उनमें से चार पकड़ में आ गए और दो भाग गए.’

एसएसपी के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त की पहचान गणेशरा निवासी राजेश शर्मा पुत्र शिवचरण, देवेन्द्र जाटव पुत्र मोतीराम एवं गुड्डा उर्फ सौरभ पुत्र मोहन शर्मा तथा गणेश कुंज कालोनी निवासी महेश फौजी पुत्र विशम्भर सिंह के रूप में की गयी है. फरार होने वाले उनके दो साथी गिरधरपुर रोड पर स्थित चारबाग कालोनी के सोनू गौतम व हेतराम उर्फ हितेष पुत्र देवीराम हैं.

पुलिस के मुताबिक ये लोग किसी को सस्ते दामों पर कार, भैंस आदि बेचने के लालच देकर फांस लेते थे. एक व्यक्ति उसके साथ सौदा करता था और बाकी सब पुलिस का ‘स्पेशल आपरेशन ग्रुप’ (एसओजी) बनाकर छापा मारते थे और अवैध व्यापार करने का आरोप लगाकर उसका धन हड़प लेते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में जलभराव पर अनोखा विरोध, सड़क बनी तालाब, तो लोगों ने चलाई नाव
जयपुर में जलभराव पर अनोखा विरोध, सड़क बनी तालाब, तो लोगों ने चलाई नाव
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
Jharkhand Vidhan Sabha March Live: विधानसभा मार्च के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते अरेस्ट, 4 बार हुई थी पूछताछ
Live: विधानसभा मार्च के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते अरेस्ट, 4 बार हुई थी पूछताछ
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget