एक्सप्लोरर

बदायूं: भाभी को गोली मारने के बाद देवर ने की आत्महत्या, दोनों की मौत

यूपी के बदायूं में देवर ने मामूली कहासुनी के बाद भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी. यही नहीं भाभी की हत्या करने के बाद आरोपी राहुल ने खुद को गोली मारकर जान ले ली.

बदायूं, एजेंसी. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में देवर ने भाभी को गोली मार कर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पति देव मौर्य द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक मंगलवार देर रात मामूली कहासुनी में देवर राहुल (24) ने भाभी हीराकली (28) को गोली मार दी और बाद में राहुल ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

लॉकडाउन के चलते घर लौटा था देवर

मौर्य ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राहुल बाहर रहकर काम करता था. कोरोना महामारी की वजह से इन दिनों गांव आया हुआ था, वह बहुत झगड़ालू प्रवृत्ति का शख्स था. बिना किसी बात के अक्सर झगड़ा किया करता था लेकिन उसकी पत्नी से उसके भाई राहुल का कोई विवाद नहीं था. मौर्य के अनुसार पता नहीं रात में ऐसा क्या हुआ कि राहुल ने उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी पर लटक कर जान दे दी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का नजर आ रहा है. मृतका के पति और परिजनों के साथ साथ गांव वालों के बयान लिए जाएंगे. जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि ऐसी क्या वजह थी कि राहुल ने अपनी भाभी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली. देर रात हुई घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिए हैं और मामले की जांच में जुट गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन
पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन
हिमाचल में मानसून तेज, इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल में मानसून तेज, इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget