एक्सप्लोरर

सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक बरकरार, एक और मासूम ने तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, इस महीने कुत्तों के हमलों में मारे जाने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है जबकि नवंबर 2017 से अब तक की बात करें तो 14 लोगों की मौत हो चुकी है.

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रही है. कुत्तों के हमले में घायल 8 साल की एक और मासूम ने आज दम तोड़ दिया. पुलिस के अनुसार, इस महीने कुत्तों के हमलों में मारे जाने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है जबकि नवंबर 2017 से अब तक की बात करें तो 14 लोगों की मौत हो चुकी है.

खैराबाद के थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि खैरमपुर गांव की सोनम कल सुबह खेतों में शौच के लिए गयी थी. उसके साथ पिता और चचेरे भाई बहन भी थे. सोनम पर अचानक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. उसके पिता ने किसी तरह उसकी जान बचायी. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया.

प्रशासन का कहना है जंगली कुत्ते कर रहे हैं हमला

सीतापुर के जिला प्रशासन ने एक बयान में कल रात कहा कि ये जंगली कुत्ते ही हैं, जो हमला कर रहे हैं. लोमड़ी जैसा कोई जंगली जानवर नहीं है. सीतापुर की जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान और हयूमेन सोसाइटी आफ इंडिया के विशेषज्ञों ने पुष्टि की है कि दरअसल जंगली कुत्ते ही हमला कर रहे हैं.

164 अधिकारियों को जागरूकता फैलाने के लिए किया गया है तैनात

उन्होंने बताया कि एक हेल्पलाइन शुरू की गयी है, जिस पर लोग जंगली कुत्ते देखे जाने की स्थिति में फोन कर सूचना दे सकते हैं. जिले के 164 अधिकारियों को जागरूकता फैलाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है. ये अधिकारी लोगों को जंगली कुत्तों से बचाव के बारे में भी बताएंगे.

की जा रही है कुत्तों की जनसंख्या रोकने की कोशिश

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में कुत्तों की आबादी नियंत्रित करने के उपाय शुरू कर दिये हैं. कुत्तों की नसबंदी की जा रही है.स्थानीय लोगों को आगाह किया गया है कि वे बच्चों को अकेले घर से ना निकलने दें.खैराबाद ब्लाक के 22 गांव कुत्तों के आतंक से प्रभावित हैं.

सीएम योगी ने कही थी कुत्तों के खिलाफ अभियान छेड़ने की बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले सप्ताह सीतापुर आये थे. उन्होंने कुत्तों के हमलों का शिकार घायल बच्चों का हालचाल जाना और मारे गए बच्चों के परिजनों से मिले. उन्होंने हिंसक कुत्तों के खिलाफ अभियान छेड़ने को भी कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
क्या होगा CJP का अगला कदम? आशुतोष रांका बोले, 'हम नेता नहीं, आगे की...'
क्या होगा CJP का अगला कदम? आशुतोष रांका बोले, 'हम नेता नहीं, आगे की...'
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget