एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा: बजरंग दल नेता योगेश राज गिरफ्तार, इंस्पेक्टर समेत हुई थी दो की मौत

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने योगेश राज की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि योगेश राज को खुर्जा के ब्रह्मानंद कॉलेज के पास गिरफ्तार किया गया है. योगेश राज को हिंसा, आगजनी मामले में दर्ज मुकदमे में मुख्यारोपी बनाया गया था.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार कर लिया गया है. बीती रात पुलिस के कब्जे में आया योगेश राज, कई दिनों से फरार चल रहा था. योगेश राज बजरंग दल का जिला संयोजक है. पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के खुर्जा कस्बे से उसकी गिरफ्तारी की गई है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आज दोपहर बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने योगेश राज की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि योगेश राज को खुर्जा के ब्रह्मानंद कॉलेज के पास गिरफ्तार किया गया है. 3 दिसंबर को बुलंदशहर के महाव गांव में गौकशी के बाद योगेश राज और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे. मौके पर पहुंची पुलिस का विरोध करते हुए योगेश राज ने अपने साथियों के साथ गायों के अवशेषों को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा और उसे लेकर चिंगरावठी चौकी पर आ गया. ट्रैक्टर-ट्रॉली से बुलंदशहर गढ़ हाईवे जाम कर दिया गया और वहां इकट्ठा हुए सैकड़ों लोगों ने चौकी पर जमकर बवाल काटा. भीड़ ने आगजनी और पथराव किया और भीड़ से मोर्चा लेने वाले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. भीड़ ने पुलिस की कई गाड़ियों में आग भी लगा दी. योगेश राज को हिंसा, आगजनी मामले में दर्ज मुकदमे में मुख्यारोपी बनाया गया था. योगेश राज के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा का स्याना नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल भी इस मामले में आरोपी है. शिखर अग्रवाल अभी भी फरार है. केस में नाम आने के बाद दोनों आरोपियों ने अपनी फरारी के दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर खुद को बेकसूर बताया था. दोनों ने पुलिस पर इलाके में गोकशी कराने के आरोप भी मढ़े थे. बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज की गिरफ्तारी में देर होने के चलते  विपक्षी दलों ने पुलिस के ऊपर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया था. इस मामले के आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता उपेंद्र राघव अभी भी फरार है.

ऐसे हुई थी हिंसा, आगजनी और इंस्पेक्टर की हत्या तीन दिसंबर को स्याना थानाक्षेत्र के महाव गांव के एक खेत में गायों के अवशेष मिले थे. ग्रामीणों ने वहां हिंदूवादी संगठनों के नेताओं को बुला लिया. आरोप है कि बजरंगदल के जिला संयोजक योगेश राज और भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्याना नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए अवशेषों को ट्रॉली में लादा और चिंगरावठी चौकी पर ले आये.

बुलंदशहर-गढ़ हाईवे जाम करके भीड़ प्रदर्शन करने लगी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जाम खुलवाने की कोशिश की तब पुलिस के ऊपर पथराव किया गया. इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी सुमित को गोली लगी जिसके बाद स्याना के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

भीड़ ने उस दौरान जमकर गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की. पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया था मगर उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर तनाव बढ़ने पर जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, 'शुरू से ही गैर-कानूनी...'
US-ईरान में फिर तनाव बढ़ने पर जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, 'शुरू से ही गैर-कानूनी...'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget