एक्सप्लोरर

दाती महाराज की महामंडलेश्वर की पदवी छिनी, अखाड़े से निलंबित, कुंभ में प्रवेश पर भी पाबंदी

प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले से ठीक पहले महानिर्वाणी अखाड़े ने दाती महाराज को दी गई महामंडलेश्वर की पदवी वापस लेते हुए उन्हें अखाड़े से निलंबित कर दिया है.

प्रयागराज: रेप के आरोपों में घिरे शनिधाम आश्रम के प्रमुख और महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर दाती महाराज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले से ठीक पहले महानिर्वाणी अखाड़े ने दाती महाराज को दी गई महामंडलेश्वर की पदवी वापस लेते हुए उन्हें अखाड़े से निलंबित कर दिया है. इतना ही नहीं महानिर्वाणी अखाड़े ने दाती महाराज के एक संत के तौर पर कुंभ मेला क्षेत्र में प्रवेश पर पाबंदी भी लगा दी है.

अखाड़े का कहना है कि दाती महाराज मेले में आने वाली करोड़ों की भीड़ में एक आम श्रद्धालु के तौर पर तो कुंभ में आ सकते हैं, लेकिन अखाड़े के महामंडलेश्वर या संत के रूप में वह न तो मेला क्षेत्र में सकते हैं और न ही सरकार व कुंभ प्रशासन से कोई सुविधा ले सकते हैं.

महानिर्वाणी अखाड़े ने दाती महाराज की महामंडलेश्वर की पदवी वापस लेने, उन्हें अखाड़े से निलंबित करने और संत के तौर पर मेले में प्रवेश पर पाबंदी लगाने के अपने फैसले से योगी सरकार व कुंभ मेला प्रशासन को भी बता दिया है. दाती महाराज के खिलाफ यह कडा फैसला महानिर्वाणी अखाड़े की हाई लेवल बैठक में लिया गया है.

इस बारे में महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रामसेवक गिरि का कहना है कि रेप जैसे घिनौने और गंभीर आरोप में घिरने और केस दर्ज होने की वजह से दाती महाराज के खिलाफ यह फैसला लिया गया है. उनके मुताबिक़ दाती महाराज को अभी अखाड़े से बर्खास्त नहीं किया गया है, लेकिन अखाड़े में दोबारा जुड़ने के लिए उन्हें अदालत से खुद को बेगुनाह साबित करना ही होगा.

अगर वह अदालत से बरी हो जाते हैं तो अखाड़े में उनकी बहाली को लेकर विचार किया जाएगा. बहरहाल महानिर्वाणी अखाड़े के इस कड़े फैसले ने दाती महाराज की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. अखाड़ा परिषद ने केस दर्ज होने के बाद दाती महाराज का बचाव किया था, लेकिन कुंभ के आयोजन से पहले अपने ही अखाड़े के फैसले से उन्हें बड़ा झटका लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget