एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: गैंगरेप के बाद ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़िता ने खुद को लगा ली थी आग, इलाज के दौरान हुई मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल में आठवीं की छात्रा ने खुद को आग लगा लिया था. इलाज के दौरान मौत हो गई है. बता दें कि एक महीने पहले नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था. इसके बाद से ही आरोपी युवक लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे.

भोपालः मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में करीब एक महीने पहले गैंगरेप का शिकार हुई नाबालिग छात्रा ने खुद को जिंदा जला लिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. नाबालिग पीड़िता आठवीं की छात्रा थी और घटना के बाद उसका नागपुर में इलाज चल रहा था. पीड़ित छात्रा ने मंगलवार शाम 6 अपने ही घर में खुद को आग के हवाले कर दिया था. घटना में छात्रा 95 प्रतिशत जल गई थी, इसके बाद बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई.

आरोपियों पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए अपने बयान में नामजद आरोपियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. छात्रा के अनुसार एक महीने पहले तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था. इसके बाद से युवक उसे ब्लैकमेल भी कर रहे थे. मंगलवार शाम 6 बजे छात्रा की दोनों बहन छत पर थीं और माता-पिता बाहर गए थे. उसी समय छात्रा ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली. इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर भेज दिया गया.

प्रदेश के गृहमंत्री बोले आरोपियों को दिलाएंगे सख्त सजा

इस पूरी घटना के सामने आने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उनका कहना है कि पुलिस को इस तरह के मामलों को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे दरिंदों को नहीं छोड़ा जाएगा.

पीड़िता ने रेप के बारे में परिजनों को नहीं बताया

सूत्रों के अनुसार कैटरिंग का काम करने के दौरान पीड़िता की संदीप, अजय और नितेश से दोस्ती हुई थी. करीब एक महीने पहले तीनों आरोपियों ने बैतूल के एक ऑफिस में छात्रा के साथ गैंगरेप किया. इसे लेकर छात्रा ने अपने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी. गैंगरेप से आहत छात्रा को आरोपी रेप करने के बाद भी लगातार मानसिक प्रताड़ना देते रहे. पुलिस ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कर दो आरोपियों संदीप और नितेश को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अजय फरार बताया जा रहा है.

दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस के शुरुआती रवैये पर SC ने की टिप्पणी, शाहीन बाग पर सुनवाई फिलहाल टाली पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी पर ईडी का शिकंजा, कल से नीलाम होंगी 112 संपत्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई 'भगवा रैली'
राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई 'भगवा रैली'
UP में इन महिलाओं मिलेगा 'लाइफटाइम फ्री' सफर! योगी सरकार का तोहफा
UP में इन महिलाओं मिलेगा 'लाइफटाइम फ्री' सफर! योगी सरकार का तोहफा
दिल्ली में AAP और BJP विधायक का एक्सीडेंट, दोनों को आईं चोटें
दिल्ली में AAP और BJP विधायक का एक्सीडेंट, दोनों को आईं चोटें
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget