एक्सप्लोरर

शिवराज सिंह चौहान बोले, मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने खेल शुरू किया, खत्म BJP करेगी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आ़डे हाथ लेते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने खेल शुरू किया है इसे खत्म बीजेपी करेगी. बता दें कुछ वक्त पहले मध्य प्रदेश में दो बीजेपी विधायकों ने सरकार के पक्ष में मतदान किया था.

गोरखपुर: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा, "उन्होंने (कांग्रेस) खेल की शुरुआत की है और हम (बीजेपी) इसे खत्म करेंगे. कांग्रेस सरकार बीएसपी और अन्य पार्टियों के समर्थन से चल रही है, क्योंकि कांग्रेस ने हमसे कुछ सीटें ज्यादा पायी थीं, इसलिए बीजेपी ने नैतिक आधार पर सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया." चौहान ने कहा कि अब कांग्रेस ने गंदी राजनीति करनी शुरू कर दी है और उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा.

पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान मध्यप्रदेश में हुई सियासी उठापटक के दो दिन बाद आया है, जहां विपक्षी दल बीजेपी के दो विधायकों नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने बुधवार को विधानसभा में पेश दंड विधि (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2019 के पक्ष में मतदान किया था.

बीजेपी सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, एसपी और बीएसपी ने उत्तर प्रदेश और यहां की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया. चौहान ने एसपी सांसद आजम खान द्वारा सांसद रामा देवी को लेकर दिये गये बयान की निंदा करते हुये कहा कि इससे लगता है कि वह कुछ मानसिक रूप से बीमार हैं. उन्हें महिलाओं के खिलाफ बदजुबानी पर मजा आता है. कुछ समय पहले उन्होंने बीजेपी की रामपुर से लोकसभा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ भी ऐसी ही बयानबाजी की थी.

चौहान ने आजम का बचाव का प्रयास करने के लिए एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी आलोचना की और कहा कि "समाजवादी पार्टी का अब कोई भविष्य नहीं है."

कारगिल विजय दिवस स्पेशल: 1999 में युद्ध के दौरान करगिल गए थे पीएम मोदी, साझा की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget