एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: लॉकडाउन का असर, एक बार फिर टला शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

मध्य प्रदेश में 3 से 5 मई के बीच कैबिनेट का विस्तार होने वाला था. लेकिन लॉकडाउन आगे बढ़ जाने के बाद एक बार फिर से ये टल गया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार फिर से टल गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ये चौथा कार्यकाल उनके लिए आसान नहीं दिख रहा. प्रदेश पर पड़ी कोरोना की चौतरफा मार से वो निपट ही रहे हैं लेकिन अपने मन मुताबिक मंत्रिमंडल नहीं बना पा रहे हैं. 3 से 5 मई के आसपास होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार एक बार फिर दो हफ्ते के लिए टल गया है.

दरअसल, जब शिवराज सिंह ने 21 अप्रैल को पांच मंत्रियों को शपथ दिलायी तो ये तय हुआ था कि लॉकडाउन-2 खत्म होते ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. लेकिन लॉकडाउन आगे बढ़ गया और इस तरह मंत्रिमंडल के विस्तार की बात भी आगे बढ़ा दी गई.

समझा जा रहा है आने वाले दो हफ्तों तक अब विस्तार नहीं होगा. ऐसे में बेचैनी उन पूर्व मंत्रियों की ज्यादा है जो कमलनाथ सरकार छोड़कर बीजेपी में आए थे. ये सभी शिवराज के मंत्रिमंडल में जगह पाने के आकांक्षी हैं. इनमें महेंद्र सिहं सिसोदिया, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी और प्रद्युम्न सिंह प्रमुख हैं. ये सारे मंत्री थे और मंत्री पद और विधायक पद इस्तीफा देकर बीजेपी में आए थे. इनको मंत्री बनना ही है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के चार मंत्री और बनने हैं, जिनके नाम तकरीबन तय हैं. इनमें राज्यवर्धन सिंह, हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह और एंदल सिंह कंसाना का नाम शामिल हैं.

भोपाल में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से सिंधिया खेमे से मंत्री बने गोविंद सिंह राजपूत ने मुलाकात की. इसके अलावा वो बीजेपी के संगठन मंत्री सुहास भगत से भी मिले. समझा जाता है इस बैठक में उन्होंने सिंधिया खेमे के संभावित मंत्रियों के दावेदारों के नाम दिए.

उधर बीजेपी में भी कम घमासान नहीं मचा है. पंद्रह मंत्री कौन होगे जो शिवराज के मंत्रिमंडल में जगह पाएंगे इसके लिए दावेदारी चल रही है. फिलहाल अब शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनौती यही है कि किस तरह पार्टी और अपने विधायकों को मंत्रिमंडल में सम्मान से जगह दिला पाएं. सिंधिया समर्थक मंत्रियों के बाद उनके पास सिर्फ पंद्रह जगह बच रही हैं और उनमें कई ऐसे विधायक हैं जो चार पांच और छह बार जीत कर आए हैं.

कर्नाटक से घर नहीं जा पाएंगे मजदूर, येदियुरप्पा सरकार ने कैंसिल की स्पेशल ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget