एक्सप्लोरर

कर्नाटक से घर नहीं जा पाएंगे मजदूर, येदियुरप्पा सरकार ने कैंसिल की स्पेशल ट्रेनें

कर्नाटक सरकार ने राज्य के बिल्डरों से मुलाकात के बाद प्रवासी मजदूरों के उनके घर ले जानी वाली स्पेशल ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं. 6 मई से चलने वाली सारी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है.

बेंगलुरु: लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. लेकिन कर्नाटक में फंसे मजदूरों की चिंता बढ़ सकती है. कर्नाटक सरकार ने प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए 10 ट्रेनें चलाने का इंतजाम किया था, लेकिन अब राज्य की येदियुरप्पा सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.

नोडल ऑफिसर एन मंजूनाथ प्रसाद ने एक लेटर लिखकर रेलवे से अपील की है कि 6 मई से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें कैंसिल कर दी जाएं. हालांकि सरकार ने ये ट्रेनें कैंसिल करने का कोई कारण नहीं बताया है. कर्नाटक में यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान के ज्यादातर मजदूर काम करते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम येदियुरप्पा ने बिल्डरों और रियल एस्टेट इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ मीटिंग के बाद ट्रेनें नहीं चलाने का फैसला लिया. दरअसल, चार मई से लॉकडाउन का तीसरा फेज शुरू हो गया है. अब राज्य सरकार ने कई तरह की छूट दे दी है. कुछ इंडस्ट्रीज खुल गई हैं. लेकिन अगर मजदूर अपने घर चले जाएंगे, तो काम में बाधा आ सकती है.

सीएम येदियुरप्पा ने मजदूरों से की रुकने की अपील कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने प्रवासी मजदूरों से घर न जाने की अपील की है. येदियुरप्पा ने कहा, "हमने 3500 बसों और ट्रेनों से लगभग 1 लाख लोगों को उनके घर वापस भेज दिया है. मैंने प्रवासी श्रमिकों से यहां रहने की अपील भी की है क्योंकि निर्माण कार्य अब फिर से शुरू हो गया है.

येदियुरप्पा ने कहा, कोरोना वायरस वित्तीय पैकेज के रूप में 1610 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे. 2 लाख 30 हजार नाइयों और 7 लाख 75 हजार ड्राइवरों को 5000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन टूटने की असली वजह का खुलासा करती जीतेंद्र दीक्षित की किताब दिल्ली पुलिस के 75 से ज्यादा जवान कोरोना पॉजिटिव, सिपाही से इंस्पेक्टर रैंक तक के अधिकारी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, योगी सरकार के प्रयासों मिली नई गति
UP बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, योगी सरकार के प्रयासों मिली नई गति
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश
Live: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget