एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: सत्ता में आने पर 'रामपथ' और 'नर्मदा परिक्रमा पथ' का निर्माण कराएगी कांग्रेस- दिग्विजय

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस भी बीजेपी की धार्मिक राह पर चल पड़ी है, उन्होंने कहा कि बीजेपी की राह धार्मिक नहीं है.

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में सत्ता में आने पर कांग्रेस 'रामपथ' और 'नर्मदा परिक्रमा पथ' का निर्माण करायेगी. सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कहा कि बीजेपी ने रामपथ बनाने का वादा किया था, वह नहीं बना पाई. लेकिन हम लोग इसे बनायेंगे. ऐसा हम लोग सोच रहे हैं. उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा के वक्त उन्होंने महसूस किया कि नर्मदा की परिक्रमा के लिए पथ बनाया जाना चाहिये, ताकि लोगों को सुविधा हो.

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस भी बीजेपी की धार्मिक राह पर चल पड़ी है, उन्होंने कहा कि बीजेपी की राह धार्मिक नहीं है. निर्मोही अखाड़े के महंत के मुताबिक 1400 करोड़ रुपये विश्व हिन्दू परिषद वाले खा गये. उन्होंने कहा कि वे लोग धार्मिक लोग नहीं हैं. गौ माता की हालत गांव-गांव में क्या हो गई है, आप देख लीजिये. किसान रात-रात भर पहरा दे रहे हैं कि कहीं आवारा पशु उनके खेत न चर जायें.

दिग्विजय ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, राजनीति में प्रतियोगी तरीके से प्रतिद्वंद्विता हो सकती है, लेकिन कटुता नहीं. यहां तक कि राजनीतिक जीवन में मेरी बीजेपी और संघ के साथ भी कटुता नहीं है, फिर कांग्रेस के लोगों के साथ कैसे हो सकती है. उन्होंने मध्य प्रदेश में विकास के मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा, शिवपुरी जिले में कुनों नदी पर महज तीन माह पहले बना पुल पहली बारिश में ढह जाता है. ये सब ई-टेंडरिंग का कमाल है.

दिग्विजय ने कहा वह शिवराज सिंह पर व्यापम घोटाला और अवैध रेत खनन में शामिल होने के आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, यदि मेरा आरोप सही नहीं है, तो मुझे अदालत में चुनौती दीजिये. कांग्रेस नेता ने कहा कि अपनी असफलताओं को छिपाने के लिये बीजेपी सामाजिक तनाव के मुद्दे पैदा कर रही है. यही उसकी राजनीति है.

महाराष्ट्र: एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन तय, सीटों पर फैसला करेंगे राहुल: खड़गे

एक अन्य सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि 500 साल तक मुगलों का राज रहा, 150 साल ईसाइयों का राज था, तब सनानत धर्म खत्म नहीं हुआ. जो लोग कहते हैं कि हमारा धर्म कमजोर हो गया, वे खुद कमजोर हैं.

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दोस्ती के सवाल पर दिग्वियज ने कहा, शिवराज को देने के लिये नोटिस तैयार हो गया है और बहुत जल्द जारी हो रहा है. उन्होंने कहा कि शिवराज ने उन्हें देशद्रोही कहा, लेकिन उनके खिलाफ अब तक कोई मामला दर्ज नहीं है. इसके बाद बीजेपी ने कहा कि मेरे नक्सलियों से संबंध है, जिससे उन लोगों का मानसिक स्तर जाहिर होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget