एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: राज बब्बर ने पीएम मोदी की मां पर दिया विवादित बयान, बीजेपी बोली- राहुल गांधी माफी मांगें

राज बब्बर, उत्तरप्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष हैं. वह 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिये गुरुवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे.

इंदौर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वयोवृद्ध माता की उम्र से तुलना की है. बीजेपी ने इस विवादास्पद बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मांग की है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद इसके लिये माफी मांगें.

बब्बर ने गुरुवार रात एक चुनावी रैली में कहा, "(प्रधानमंत्री बनने से पहले) मोदी कहते थे कि डॉलर के सामने रुपया इतना गिर गया है कि इसका मूल्य उस वक्त के प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) की उम्र के करीब जा रहा है. प्रधानमंत्री महोदय, आपने तो तब इज्जत से उनका नाम नहीं लिया था. लेकिन हमारी परंपरा यह नहीं कहती. हम तो यह कहना चाहेंगे कि आज रुपया गिरकर आपकी पूजनीय माताजी की उम्र के करीब पहुंचना शुरू हो गया है."

बब्बर, उत्तरप्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष हैं. वह 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिये गुरुवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे.

इस बीच, बब्बर की विवादास्पद टिप्पणी पर बीजेपी की सख्त प्रतिक्रिया सामने आयी है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा ने शुक्रवार को कहा, "किसी भी व्यक्ति की मां को यूं राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिये और उसके लिये अमर्यादित शब्दों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिये. लेकिन प्रधानमंत्री की मां के प्रति कांग्रेस का रुख हमेशा से अनुचित रहा है और उनके खिलाफ पहले भी अमर्यादित शब्दावली का उपयोग किया जा चुका है."

नवजोत सिंह सिद्धू का पीएम पर हमला, कहा- मोदी लहर अब कहर बन गई, जहर बन गई

पात्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री की माता को लेकर बब्बर की गलत टिप्पणी के लिये खुद राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिये. कांग्रेस अध्यक्ष को यह स्पष्ट भी करना चाहिये कि क्या वह इस तरह की बयानबाजी से सहमत हैं?"

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget