एक्सप्लोरर

वसीम रिजवी को मिली राम जन्मभूमि पर बनी फ़िल्म रिलीज नहीं करने की धमकी

रिजवी ने कहा, " मुझे फ़िल्म नहीं रिलीज़ करने के लिए तोराब नियाज़ी नामक एक व्यक्ति से धमकी मिली है, मैं इस संबंध में कल पुलिस से शिकायत करूंगा." अयोध्या में मंदिर निर्माण की वकालत कर रहे उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रिजवी ने इस मुद्दे पर फिल्म ‘‘राम जन्मभूमि’’ बनायी है.

लखनऊ: शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बुधवार को आरोप लगाया कि उन्हें अयोध्या पर केंद्रित उनकी फ़िल्म "राम जन्म भूमि" को रिलीज़ नहीं करने के लिए धमकी मिली है.

रिजवी ने कहा, " मुझे फ़िल्म नहीं रिलीज़ करने के लिए तोराब नियाज़ी नामक एक व्यक्ति से धमकी मिली है, मैं इस संबंध में कल पुलिस से शिकायत करूंगा." अयोध्या में मंदिर निर्माण की वकालत कर रहे उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रिजवी ने इस मुद्दे पर फिल्म ‘‘राम जन्मभूमि’’ बनायी है. उसका ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया गया था. सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रिजवी ने अभिनय भी किया है.

उन्होंने दावा किया कि मुगल वंश के संस्थापक बाबर के कुछ भटके हुए समर्थक 16वीं सदी में अयोध्या में मीर बाकी द्वारा बनाये गये विवादित ढांचे के नाम पर देश का माहौल खराब कर रहे हैं.

रिजवी ने कहा कि मीर बाकी शिया था, लिहाजा बाबरी मस्जिद शिया वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति है. बोर्ड का अध्यक्ष होने के नाते वह इस जमीन पर अपना दावा छोड़ रहे हैं और मंदिर बनाने की मांग कर रहे हैं.

करीब सवा दो घंटे की इस फिल्म में मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, नाजनीन पाटनी, राजवीर सिंह ने अहम किरदार निभाये हैं.फ़िल्म की शुरुआत 1990 में अयोध्या के गोलीकांड से की गई है और यह भी बताया गया है कि किस तरह से इस मुद्दे का फ़ायदा उठाया गया. इसमें कई लोग अहम किरदार निभा रहे हैं. एक खलनायक भी है जिसका नाम मौलाना जाफ़र खान है और वो पाकिस्तान का एजेंट है. मौलाना मुस्लिमों का भड़कता भी है. रिजवी ने कहा कि इस फ़िल्म से नफ़रत का माहौल ठीक होगा. हम लोगों ने बड़े शांति से इस फ़िल्म को बनाया है नहीं तो हम लोगों को मारा जाता. उन्होंने कहा कि फिल्म दिसम्बर के दूसरे या तीसरे हफ़्ते में रिलीज़ होगी. फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने कहा कि ये फ़िल्म देशहित के लिए है. मैंने वसीम रिज़वी के विचारों से प्रभावित होकर इस फ़िल्म को बनाने का फ़ैसला किया. भगवान राम और बाबर की तुलना जायज़ नहीं है. उन्होंने कहा कि ये सोचने वाली बात है कि जब फ़िल्म बनाने में इतनी दिक्कतें आयीं तो वसीम रिज़वी को इस मुहिम के लिए कितनी मुश्किल हुई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, तारिक मंसूर को बड़ी जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, तारिक मंसूर को बड़ी जिम्मेदारी
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget