एक्सप्लोरर

संस्कृति मर्डर केस में खुलासा, रेलिंग से लड़ा-लड़ा कर ऑटो वाले ने उतारा था मौत के घाट

संस्कृति लखनऊ में रह कर पॉलिटेकनिक की पढ़ाई कर रही थी. 21 जून की रात को बलिया जाने के लिए वो घर से निकली थी. लेकिन अगले दिन आईआईएम रोड के किनारे उसकी लाश मिली. घरवालों को शक था कि किसी ने रेप के इरादे से उसकी हत्या की होगी. लेकिन पोस्टमार्टम और फ़ोरेंसिक रिपोर्ट में ये बात ग़लत साबित हुई.

लखनऊ: संस्कृति का मर्डर लूट के इरादे से हुआ था. टेम्पो चलाने वाले राजेश ने उसकी हत्या की थी.राजेश को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. लेकिन उसके बाक़ी साथी अब भी फ़रार हैं. यूपी पुलिस की एक टीम बिहार भी गई है. संस्कृति लखनऊ में रह कर पॉलिटेकनिक की पढ़ाई कर रही थी. 21 जून की रात को बलिया जाने के लिए वो घर से निकली थी. लेकिन अगले दिन आईआईएम रोड के किनारे उसकी लाश मिली. घरवालों को शक था कि किसी ने रेप के इरादे से उसकी हत्या की होगी. लेकिन पोस्टमार्टम और फ़ोरेंसिक रिपोर्ट में ये बात ग़लत साबित हुई. सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर लड़की का हत्यारा पकड़ा गया. उसके घर से लड़की का बैग और उसका मोबाइल फ़ोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

आईजी सुजीत पांडे ने कहा- चार लोगों ने मिल कर लड़की की हत्या की लखनऊ के एडीजी, आईजी और एसएसपी ने प्रेस कनफ़्रेंस कर संस्कृति की हत्या का ख़ुलासा किया.आईजी सुजीत पांडे ने बताया कि चार लोगों ने मिल कर लड़की की हत्या की. उनका इरादा लड़की से रेप का भी था. लेकिन संस्कृति को मरा हुआ समझ कर वे उसे छोड़ कर चले गए. 21 जून की रात को वो बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के लिए निकली थी. वो ट्रेन के लिए लेट हो रही थी. मुंशीपुलिया चौराहे के पास उसे एक ऑटो मिला. उसमें दो लड़के पीछे बैठे थे. जबकि ड्राईवर के साथ भी एक लड़का बैठा था. लडकी ऑटो में सवार हो गई. उसे ट्रेन पकड़ कर बलिया जाना था. रात के 8 बज कर 37 मिनट का एक सीसीटीवी फ़ुटेज पुलिस को मिला है. जिसमें एक तिराहे के पास लड़की के साथ तीन लड़के खड़े हैं. इसी फ़ुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंची .

रेलिंग पर कई बार लड़ाया लड़की का सिर लड़की को ऑटो वाले काफ़ी देर तक इधर-उधर घुमाते रहे. फिर पुलिस को आईआईएम चौराहे का भी फ़ुटेज मिला है. इसी जगह पर राजेश, राकेश, सलमान और संतोष ने लड़की को ज़बरन ऑटो से उतारा . फिर उसे सड़क किनारे ले गए. लड़की ने अपने को बचाने के लोगों से गुहार क्यों न लगाई ? इस सवाल के जवाब में आईजी सुजीत पांडे ने कहा कि तमंचे की नोंक पर बदमाशों ने उसे हल्ला न मचाने की धमकी दी थी. पहले चारों लड़कों ने उसका बैग और मोबाइल छीन लिया. लड़की ने विरोध किया तो उसके सर को बार-बार रेलिंग पर मारा. लड़की बेसुध होकर गिर पड़ी. बदमाशों ने समझा शायद वो मर गई है. इसके बाद उसे उठा कर सड़क से नीचे फेंक दिया. बदमाशों का इरादा तो मिल कर रेप करने का भी था. लेकिन लड़की को मरा हुआ समझ कर वे भाग गए.

लखनऊ पुलिस ने खंगाले 20 हज़ार लोगों के फ़ोन कॉल डिटेल लखनऊ पुलिस ने क़रीब 20 हज़ार लोगों के फ़ोन कॉल डिटेल खंगाले. शहर के कई जगहों के सीसीटीवी फ़ुटेज चेक किए गए. इसके बाद पुलिस अपराधियों तक पहुंची. मुख्य आरोपी राजेश रैदास यूपी के सीतापुर का रहने वाला है. पुलिस का दावा है कि उसने अपना गुनाह क़बूल कर लिया है. राजेश के बाकी साथियों की तलाश में पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही है. एक टीम को बिहार भी भेजा गया है. संस्कृति के घर वालों ने मर्डर के ख़ुलासे के बाद यूपी के डीजीपी ओपी सिंह से भी मुलाक़ात की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget