एक्सप्लोरर

जानिए कैसे होती है रामलला की पूजा? बच्चे की तरह प्यार-दुलार करते हैं अयोध्या वासी

अयोध्या में भगवान राम की पूजा एक बच्चे की तरह होती है, लोग उन्हें रामलला कह कर बुलाते हैं. रामलला को खाने में खीर और पेड़ा बहुत पसंद है.

अयोध्या: जिन रामलला को लेकर देश भर में हंगामा मचा हुआ है, क्या आप जानते हैं कि 26 सालों से उनकी पूजा कैसे होती है? रामलला की न तो कोई तस्वीर है न ही वीडियो. अयोध्या में भगवान राम की पूजा एक बच्चे की तरह होती है, लोग उन्हें रामलला कह कर बुलाते हैं. रामलला को खाने में खीर और पेड़ा बहुत पसंद है. वे हर दिन अलग रंग के कपड़े पहनते हैं. पाँच बार रामलला की आरती होती है. भगवान के लिए खाना बनाने से लेकर उनके बरतन धोने तक के लिए लोग रखे गए हैं.

सबसे पहले रामलला को जगाया जाता है. सवेरे क़रीब छह बजे. वैसे तो भगवान कभी सोते नहीं लेकिन मान्यता ऐसी ही रही है. जगाने के लिए भगवान की आरती की जाती है जिसे मंगलाआरती कहते हैं. भगवान के दिन की शुरूआत आरती से होती है.

आरती ख़त्म होने के बाद उन्हें नहलाया धुलाया जाता है. चंदन का लेप लगाया जाता है. सत्येन्द्र दास राम मंदिर में 26 सालों से पूजा पाठ कराते रहे हैं. वे बताते हैं कि रामलला की पांच तरह की आरती होती है. मंगला आरती, श्रृंगार आरती, भोग आरती, संध्या आरती और शयन आरती.

भगवान को सुलाने से पहले शयन आरती की जाती है. दिन के भोजन के बाद भोग आरती होती है. वैष्णों माता के मंदिर या काशी के विश्वनाथ मंदिर में जिस तरह लोग आरती में शामिल होते हैं, उसे देखते हैं. वैसा कुछ अयोध्या के राम मंदिर में असंभव हैं.

यहाँ तो मंदिर के बंद होने के बाद आरती करने की परंपरा रही है. भगवान राम एक टेंट में विराजमान हैं. भक्त और भगवान के बीच 51 फ़ुट की दूरी रहती है. लोग ठीक से रामलला के दर्शन तक नहीं कर पाते हैं. यहां सीता मैया की मूर्ति नहीं है.

सिर्फ़ राम के तीन भाईयों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न की मूर्तियां हैं. ये सभी अष्टधातु की बनी हुई हैं. इनके अलावा हनुमान की भी प्रतिमा बनी हुई है. टेंट में एक ऊँची जगह पर भगवान लकड़ी की एक छोटी सी चौकी पर विराजमान हैं.

कैसे कपड़े पहनते हैं भगवान और उन्हें खाने में क्या पसंद है? ये अगली स्टोरी में आपको बताया जाएगा. अगर ये खबर आपको पसंद आई तो कमेंट करके जरूर बताएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget