एक्सप्लोरर

अखिलेश ने कहा- चुनाव से पहले होने वाला गठबंधन करेगा बीजेपी का सफाया

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी ने विकास को रोक दिया है लेकिन बीजेपी के तमाम प्रयास निरर्थक साबित होंगे. जनता नोटबंदी से और व्यापारी जीएसटी से परेशान हैं. देश को तरक्की की जरूरत है. लोगों के जीवन में कोई परिवर्तन नहीं आया है. समाजवादी पार्टी परिवर्तन की पक्षधर है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि बीजेपी की देश विरोधी नीतियों से जनता निजात पाना चाहती है. साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सपा सीट बंटवारे में सम्मानजनक फैसला लेगी.

अखिलेश ने कहा, 'कालाधन, भ्रष्टाचार और जीएसटी के मुद्दे पर बीजेपी ने जनता को ठगा है. चुनाव से पहले हमारा ऐसा गठजोड़ होगा जो बीजेपी का सफाया करेगा. इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं. समाजवादी पार्टी के लिए मुख्य प्राथमिकता है कि पहले संगठन मजबूत करें, हम इसमें लगे हैं. समाजवादी पार्टी सीट बंटवारे में सम्मानजनक फैसला लेगी.'

उन्होंने कहा कि बीजेपी के बड़े-बड़े नेता चुनाव आने से पहले ही लड़ने से मना कर रहे हैं, इस्तीफा दे रहे हैं. वे चुनाव शुरू होने से पहले ही मैदान छोड़ गए हैं. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में धोखे से चुनाव जीता है. समाजवादी पार्टी ने विकास पर चुनाव लड़ा.

अखिलेश ने कहा कि 2017 में भी हमें कम वोट नहीं मिला था. बीजेपी ने जाति पर चुनाव लड़ा. साम्प्रदायिकता बीजेपी का एजेंडा है. बीजेपी ने बहुत खाई पैदा की है.

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी ने विकास को रोक दिया है लेकिन बीजेपी के तमाम प्रयास निरर्थक साबित होंगे. जनता नोटबंदी से और व्यापारी जीएसटी से परेशान हैं. देश को तरक्की की जरूरत है. लोगों के जीवन में कोई परिवर्तन नहीं आया है. समाजवादी पार्टी परिवर्तन की पक्षधर है. समाजवादी सरकार का काम बोलता है. बीजेपी सरकार के किसी भी काम की कोई आवाज नहीं है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपदस्थ करने में क्षेत्रीय दलों की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा है कि ठोक दो. इसका नतीजा है कि लखनऊ में विवेक तिवारी और बुलन्दशहर में पुलिस वालों को मार दिया गया. जनता वोट डालने का इंतजार कर रही है .जो वोट से आए हैं वे वोट से ही जाएंगे.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नाम बदलने के अलावा कुछ अच्छा काम भी करें. समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण पर चर्चा चाहती है. पार्टियों को अधिकार मिले कि वे अपने हिसाब से महिलाओं को टिकट दें. समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण की विरोधी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में आएंगे अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक का समर्थन, 5 मांगों पर अड़े छात्र
रांची स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में आएंगे अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक का समर्थन, 5 मांगों पर अड़े छात्र

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget