एक्सप्लोरर

यूपी: मायावती की कार्यकर्ताओं से अपील- मतभेद भूल कर सपा-बसपा के प्रत्याशियों को चुनाव में जिताएं

मायावती ने मंगलवार को अपने जन्मदिवस पर संवाददाता सम्मेलन में सपा और बसपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पुराने मतभेद भुला दें और अगले लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें. यही उनके लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा होगा.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को सपा और बसपा कार्यकर्ताओं से सभी मतभेद भुलाकर आगामी लोकसभा चुनाव में इन पार्टियों के गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की. मायावती ने कहा कि सपा बसपा प्रत्याशियों की जीत ही उनके लिए जन्मदिन का तोहफा होगी.

मायावती ने अपने 63वें जन्मदिन पर मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए हर मुद्दा उठाया. उन्होंने कांग्रेस पर कर्जमाफी के खिलाफ निशाना साधते हुये कहा कि गरीब किसानों के लिए कर्जमाफी की योजना बेकार है. उन्होंने मुसलमानों के लिये भी आर्थिक आरक्षण की मांग की. इसके अलावा कुछ स्थानों पर उन्होंने जुमे की नमाज पढ़ने का मुद्दा भी उठाया.

संवाददाता सम्मेलन के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मायावती के आवास पर पहुंचे और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी. इससे पहले संवाददाता सम्मेलन में बसपा नेता ने सपा नेता अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल किये जाने की भी निंदा की.

मायावती ने मंगलवार को अपने जन्मदिवस पर संवाददाता सम्मेलन में सपा और बसपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पुराने मतभेद भुला दें और अगले लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें. यही उनके लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा होगा.

मायावती ने कहा, '12 जनवरी को हमारी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इससे भाजपा की नींद उड़ी हुई है. देश का सबसे बड़ा राज्य होने के लिहाज से उत्तर प्रदेश काफी मायने रखता है. उत्तर प्रदेश ही तय करता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी और अगला प्रधानमंत्री कौन होगा.'

मायावती ने इस मौके पर कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजों से भाजपा ही नहीं, कांग्रेस को भी सबक लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'लोकलुभावन और झूठे वादे करके किसी भी पार्टी की दाल ज्यादा दिन तक गलने वाली नहीं है. तीन राज्यों में बनी कांग्रेस की सरकार की कर्जमाफी की योजना पर भी अब उंगलियां उठ रही हैं. कांग्रेस सरकार ने किसानों को धोखा दिया है. उन्होंने सरकार बनने के बाद सिर्फ दो लाख रुपये वाला कर्ज़ ही माफ किया है.'

उन्होंने कहा, ज्यादातर किसान साहूकार से कर्ज़ लेते हैं इसलिए सरकार को इस प्रकार के कर्ज को माफ करने के लिए भी विचार करना चाहिए. किसानों की समस्या हल करने के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
Patna News: मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई रूटों पर मेट्रो चलाने के लिए गए निर्णय
मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई रूटों पर मेट्रो चलाने के लिए गए निर्णय
'जबरन थोपी जा रही RSS की विचारधारा', मॉडल स्कूलों के भगवा रंग में रगने के फैसले पर RJD
'जबरन थोपी जा रही RSS की विचारधारा', मॉडल स्कूलों के भगवा रंग में रगने के फैसले पर RJD
Delhi Traffic Advisory: आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट
आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget