एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में SP-BSP साथ आई तो आसान नहीं होगी NDA की राह

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में जमकर मोदी लहर चली थी. 2014 में बीजेपी नीत एनडीए को 80 में से 73 सीटें मिली थी. समाजवादी पार्टी को पांच और कांग्रेस को दो सीटें मिली थी. वहीं मायावती की पार्टी बीएसपी का यूपी में सूपड़ा साफ हो गया था.

लखनऊ: आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. पार्टियों ने एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है. चुनावों में किसी नैया पार लगेगी ये तो आने वाला समय ही बता पाएगा. हालांकि चुनाव से 100 दिन पहले ABP न्यूज़- सी वोटर ने जनता का मूड जानने की कोशिश की है. सर्वे में सबकुछ गठबंधन पर निर्भर होता दिख रहा है. यानि अगर समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) का गठबंधन सूबे में बनता है तो एनडीए दिल्ली की गद्दी पर पूर्ण बहुमत के साथ काबिज नहीं हो पाएगी. अगर दोनों पार्टियां अकेले चुनाव लड़ती है तो नतीजा अलग हो सकता है.

यूपी में अगर मायावती और अखिलेश यादव साथ आते हैं तो एनडीए राष्ट्रीय स्तर पर भी पिछड़ता दिख रहा है. पिछली बार यूपी में 73 सीट जीतने वाली एनडीए को बड़ा नुकसान होगा. सर्वे के मुताबिक यूपी में एसपी बीएसपी के साथ लड़ने पर 80 सीटों में से सिर्फ 28 सीट ही एनडीए जीत पाएगी. वहीं महागठबंधन 50 सीट जीतने में कामयाब रहेगा. जबकि कांग्रेस पिछली बार की तरह 2 सीट पर सिमट जाएगी.

उत्तर प्रदेश में कौन जीतेगा? भारतीय राजनीति को लेकर एक बात ये कही जाती है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है और ये बड़ी हकीकत भी है. लोकसभा सीटों के लिहाज से देश की सबसे बड़ी रियासत में जिस पार्टी का झंडा बुलंद होता है, उसकी गूंज दिल्ली में तक सुनी जाती है. ABP न्यूज़ और C-वोटर ने उत्तर प्रदेश का मूड जानने की कोशिश की है, जिसके नतीजे पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अच्छे और बुरे दोनों हैं.

यूपी में महागठबंधन नहीं बना तो? कुल 80 सीट एनडीए- 72 एसपी- 4 बीएसपी- 2 कांग्रेस- 2

देश की सबसे बड़ी रियासत में जनता का मूड गठबंधन और बिना गठबंधन को लेकर अलग-अलग है. अगर सूबे में महागठबंधन होता है यानि अखिलेश और मायावती साथ आते हैं तो नतीजे कुछ होंगे और बुआ-बबुआ साथ नहीं आए तो नतीजे कुछ और होंगे. एक स्थिति एनडीए के लिए राहत भरी है तो दूसरी स्थिति महागठबंधन को राहत देने वाली है.

यूपी में महागठबंधन बना तो? कुल सीट- 80 एनडीए- 28 महागठबंधन- 50 कांग्रेस- 2

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में जमकर मोदी लहर चली थी. 2014 में बीजेपी नीत एनडीए को 80 में से 73 सीटें मिली थी. समाजवादी पार्टी को पांच और कांग्रेस को दो सीटें मिली थी. वहीं मायावती की पार्टी बीएसपी का यूपी में सूपड़ा साफ हो गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget