एक्सप्लोरर

VIP Candidate: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर मीसा भारती को साल 2014 में मिली थी शिकस्त, एक बार फिर RJD की उम्मीदवार

इस सीट पर साल 2009 में जेडीयू के रंजन प्रसाद यादव ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शिकस्त दी थी. उसके बाद साल 2014 में हुए चुनाव में बीजेपी के रामकृपाल यादव ने लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती को हराया.

नई दिल्ली: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्य सभा सांसद मीसा भारती इस बार चुनावी मैदान में हैं. साल 2014 के चुनाव में शिकस्त खाने के बाद अब वह एक बार फिर इस सीट पर जीतने का प्रयास कर रही हैं. साल 2014 में मीसा भारती का मुकाबला आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रामकृपाल यादव से हुआ था. इस बार भी मीसा भारती का मुकाबला रामकृपाल यादव से ही है. ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में.

व्यक्तिगत जीवन

मीसा भारती बिहार राज्य की एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बेटी हैं. उनका जन्म 22 मई 1976 में हुआ. मीसा ने 1993 में टिस्को कोटा के तहत महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लिया और पटना से एमबीबीएस किया. मीसा भारती ने 10 दिसंबर, 1999 को कंप्यूटर इंजीनियर शैलेंद्र कुमार से शादी की और इस दंपति के तीन बच्चे हैं.

उनके नामकरण को लेकर भी एक किस्सा काफी दिलचस्प है. मीसा का जन्म आपातकाल के दौरान हुआ था, जब लालू जेल में थे. वो मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट (MISA) के तहत जेल गए थे, इसलिए उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी का नाम मीसा रखा.

राजनीतिक सफर

मीसा का सक्रिय राजनीतिक में साल 2013 में आना हुआ. साल 2014 में वह पहली लोकसभा चुनाव लड़ी थीं. 2014 में मीसा पाटलीपुत्र के जिस लोकसभा सीट से चुनावी समर में उतरी थीं, उसको लेकर भी काफी हंगामा मचा. इस सीट को मीसा को देने के लिए लालू ने अपने सालों के भरोसेमंद साथी रामकृपाल यादव तक को नाराज कर दिया. नाराजगी भी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि रामकृपाल यादव ने पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. इस चुनाव में मीसा हार गईं थी. इसके बाद साल 2016 में मीसा को आरजेडी ने राज्यसभा भेजा था. अब एक बार फिर वह पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनावी रण में हैं.

2009 में पाटलिपुत्र सीट के लिए पहला चुनाव हुआ. नए परिसीमन के बाद से इस क्षेत्र पर एनडीए का कब्जा रहा है. साल 2009 में जेडीयू के रंजन प्रसाद यादव ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शिकस्त दी थी. उसके बाद साल 2014 में हुए चुनाव में बीजेपी के रामकृपाल यादव ने लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती को हराया. इस बार आरजेडी के लिए इस सीट पर खाता खोलने की चुनौती है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget