एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: इंदौर से सुमित्रा महाजन की उम्मीदवारी को लेकर अनिश्चितता बरकरार, अटकलें जारी

महाजन पिछले दो दिन से शहर के विभिन्न वॉर्डों में पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रही हैं. 'ताई' के नाम से मशहूर 75 साल की बीजेपी नेता विगत 30 साल से इंदौर से लगातार आठ बार जीत का रिकॉर्ड बना चुकी है.

इंदौर: बीजेपी का मजबूत गढ़ कही जाने वाली मध्य प्रदेश की इंदौर सीट से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की उम्मीदवारी को लेकर अनिश्चितता का दौर कायम है. 'ताई' के नाम से मशहूर 75 साल की बीजेपी नेता विगत 30 साल से इंदौर से लगातार आठ बार जीत का रिकॉर्ड बना चुकी है. वह इस सीट पर 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में चुनावी टिकट की शीर्ष दावेदार हैं. किंतु बीजेपी द्वारा इस सीट से अपने उम्मीदवार की अब तक घोषणा नहीं की गयी है. लिहाजा राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गयी है कि क्या लालकृष्ण आडवाणी (91) और मुरलीमनोहर जोशी (85) जैसे वरिष्ठ नेताओं की तरह महाजन को भी चुनावी समर से विश्राम दिया जाएगा.

इन अटकलों से बेपरवाह महाजन पिछले दो दिन से शहर के विभिन्न वॉर्डों में पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रही हैं. साथ ही अपनी उम्मीदवारी को लेकर वह मीडिया के सवालों पर कुछ भी कहने से बच रही हैं. बहरहाल, महाजन के स्थानीय समर्थकों का कहना है कि इंदौर सीट से उनकी दावेदारी को फिलहाल खत्म नहीं माना जाना चाहिये. उनके एक करीबी समर्थक ने शुक्रवार को कहा, "इंदौर सीट से बीजेपी उम्मीदवार की घोषणा को चुनावी रणनीति के तहत रोका गया है. हमें भरोसा है कि इस सीट का उम्मीदवार तय करते वक्त पार्टी ताई (महाजन) की राय को पूरी तवज्जो देगी."

महाजन के अलावा, इंदौर से बीजेपी के चुनावी टिकट के दावेदारों में शहर की महापौर व पार्टी की स्थानीय विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर, पूर्व विधायक भंवरसिंह शेखावत और इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन शंकर लालवानी के नाम भी चर्चा में हैं.

सोशल मीडिया पर मंगलवार को खबरें सामने आयी थीं कि महाजन की मौजूदगी में बीजेपी की स्थानीय कोर कमेटी की बैठक में इंदौर लोकसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गयी. बहरहाल, बीजेपी ने इस बात को फौरन सिरे से खारिज कर दिया जबकि महाजन ने सोशल मीडिया के उक्त समाचारों को मजाक करार दिया था.

लोकसभा चुनाव: मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 2 मौजूदा सांसदों के टिकट कटे

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन
पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन
हिमाचल में मानसून तेज, इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल में मानसून तेज, इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget