एक्सप्लोरर

कल औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा

महागठबंधन में सीट शेयरिंग के तहत पटना साहिब की सीट कांग्रेस के खाते में गई है. ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा यहीं से चुनाव लड़ेंगे. वे पहले ही साफ कर चुके हैं परिस्थिति कोई भी हो वे पटना साहिब से ही लड़ेंगे.

Lok Sabha Election 2019: करीब तीन दशक से बीजेपी से जुड़े रहे दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल होंगे. सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच वे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे. शत्रुघ्न सिन्हा ने इससे पहले 28 मार्च को राहुल गांधी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने और पटना साहिब से उम्मीदवारी के सवाल पर उन्होंने कहा था कि हालात जो भी हों, लेकिन वह पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे.

राहुल गांधी से पिछली मुलाकात में शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने के कार्यक्रम को टाल दिया गया था. उस दौरान सीटों  को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच पेंच फंसा हुआ था. हालांकि बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी थी कि 6 अप्रैल को शत्रुघ्न सिन्हा औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे.

बिहारी बाबू के नाम से मशहूर सिन्हा पिछले लोकसभा चुनाव में पटना साहिब से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे. हालांकि, पिछले कुछ सालों से उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर रखा था. बीजेपी ने उनकी जगह कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से अपना उम्मीदवार घोषित किया. हाल के कुछ महीनों में सिन्हा ने कई मौकों पर कांग्रेस अध्यक्ष की तारीफ की है. उन्होंने कांग्रेस के न्यूनतम आय योजना (न्याय) के चुनावी वादे को मास्टर स्ट्रोक बताया था.

बता दें कि महागठबंधन में सीटों का जो बंटावारा हुआ है उसके तहत पटना साहिब की सीट कांग्रेस के खातें में गई है. ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि इस सीट से कांग्रेस उन्हें ही टिकट देगी. बिहार में कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget