एक्सप्लोरर

शत्रुघ्न सिन्हा के पास 112.22 करोड़ की प्रॉपर्टी, बैंक से नहीं लिया है कोई कर्ज

शत्रुघ्न सिन्हा ने बैंक से कोई कर्ज नहीं लिया है. न ही उनके ऊपर सरकरार का कोई बकाया है. हलफनामे के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा की सालाना आय साल 2015-16 के मुकाबले 2018-19 में घट गई है.

Lok Sabha Election 2019: अभिनेता से नेता बने और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के पास 112.22 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. तीन दशक तक बीजेपी में रहे शुत्रघ्न सिन्हा हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं. पटना साहिब सीट पर उनका सीधा मुकाबला केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद से है. बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्रों के साथ दिए गए अपने हलफनामों में 112.22 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति बताई है. जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के प्रसाद के पास 22.09 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है. रविशंकर प्रसाद ने 26 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा ने कल यानि 29 अप्रैल को अपना पर्चा दाखिल किया था.

हलफनामे के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा के पास 8.60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 103.61 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी पूनम शत्रुघ्न सिन्हा के पास 18.67 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 62.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. पूनम सिन्हा लखनऊ लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.

1967 में एफटीआईआई, पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त शत्रुघ्न सिन्हा ने नकदी के रूप में 4,58,232 रुपये दर्शाए हैं जबकि उनकी पत्नी के पास नकदी 5,95,366 रुपये है. सिने अभिनेता के पास 2.74 करोड़ रुपये बैंक में सावधि जमाओं के तौर पर और 29.10 लाख रुपये शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड में निवेश के रूप में हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 10.68 करोड़ रुपये एफडी के तौर पर और 2.96 करोड़ रुपये शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड में निवेश के रूप में है.

शपथपत्र में शत्रुघ्न सिन्हा ने दर्शाया है कि उनके पास मौजूद सोने, चांदी और कीमती पत्थरों की कीमत 1.03 करोड़ रुपये है जबकि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के पास 1.15 करोड़ रुपये के गहने हैं. हलफनामे के मुताबिक, उनके पास एक एंबेसडर, दो कैमरी, एक-एक फॉरच्यूनर, इनोवा, मारुति सियाज और स्कॉर्पियो समेत कुल सात कारें हैं, जिनकी कीमत 14.80 लाख रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास 2013 की मर्सिडीज कार है जिसकी कीमत 48.20 लाख रुपये है.

शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी ने बैंकों या वित्तीय संस्थानों से कोई ऋण नहीं लिया है और न ही सरकार का कोई बकाया है, लेकिन दोनों पर अपनी अभिनेता बेटी सोनाक्षी सिन्हा का करोड़ों में बकाया है. मार्च 2019 तक, बकाया राशि जो शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी अभिनेता बेटी सोनाक्षी सिन्हा को चुकाना है, वह 10.59 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी ने अपनी बेटी से 16.18 करोड़ रुपये लिए हैं.

हलफनामे के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा की घोषित वार्षिक आय 2018-19 में घटकर 63,87,233 रुपये हो गई, जो 2015-16 में 1,28,38,400 रुपये (1.28 करोड रूपये) थी, जबकि उनकी पत्नी की वार्षिक आय 2014-15 के 53,94,830 रुपये की तुलना में बढ़कर 1,34,24,388 रूपये हो गयी है.

रविशंकर प्रसाद के पास कितनी प्रॉपर्टी है

कांग्रेस नेता के प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद और उनकी पत्नी के पास बॉलीवुड स्टार और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा की तुलना में कम संपत्ति है. नामांकन पत्र के साथ रविशंकर प्रसाद द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार प्रसाद के पास 18.35 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 3.74 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी माया शंकर के पास 1.43 करोड रूपये की चल संपत्ति है पर उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. रविशंकर प्रसाद या उनकी पत्नी के खिलाफ किसी भी बैंक, वित्तीय संस्थानों का कोई बकाया ऋण या बकाया नहीं है.

केंद्रीय मंत्री के पास 48,70,513 रुपये के तीन वाहन टोयोटा फॉर्च्यूनर, होंडा एकॉर्ड और स्कॉर्पियो एसयूवी हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 11.50 लाख रुपये की होंडा सिटी कार है. उनकी पत्नी माया शंकर के पास 17.05 लाख रुपये का 550 ग्राम सोना है जबकि कानून मंत्री के पास 62,400 रुपये का 20 ग्राम सोना है.

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील, रविशंकर प्रसाद ने 1972-76 के बीच पटना कॉलेज, पटना से स्नातक और स्नातकोत्तर किया, जबकि उन्होंने 1976-79 में पटना लॉ कॉलेज से एलएलबी पूरा किया. लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत पटना साहिब सहित बिहार के कुल आठ निर्वाचन क्षेत्रों में 19 मई को मतदान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget