एक्सप्लोरर

यूपी: दूसरे चरण में दिखा मतदाताओं का जोश, दोपहर तीन बजे तक पड़े 50 प्रतिशत वोट

यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. दोपहर तीन बजे तक शांतिपूर्ण माहौल के बीच करीब 50 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं. हालांकि कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने की भी सूचना है.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान गुरुवार को पूरे जोश-ओ-खरोश से जारी है. दोपहर तीन बजे तक शांतिपूर्ण माहौल के बीच करीब 50 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं. प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि दूसरे चरण में राज्य की आठ सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा तथा फतेहपुर के लिये दोपहर तीन बजे तक औसतन 50.39 प्रतिशत मतदान हो चुका है.

उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजे तक नगीना में 51.67 प्रतिशत, अमरोहा में 54.62, बुलंदशहर में 52, अलीगढ़ में 48.80, हाथरस में 49.19, मथुरा में 48.10, आगरा में 49.07 और फतेहपुर सीकरी में 49.70 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं.

इस बीच, कई स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के कारण मतदान बाधित होने की खबरें मिली हैं. बुलंदशहर में कई स्थानों पर जबकि अलीगढ़ और नगीना में भी कुछ जगहों पर ऐसी शिकायतें सामने आयी हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने इनकी पुष्टि नहीं की है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में खराबी आने पर चिंता जाहिर करते हुए निर्वाचन आयोग से फौरी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह आयोग की जिम्मेदारी है. अगर ईवीएम खराब होने की कोई सूचना मिलती है तो वह ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट में मशीन बदले ताकि समय से पूरा मतदान हो सके.

अखिलेश ने ईवीएम पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए कहा कि लोग कई बार टेक्नालाजी पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. इस बारे में आयोग और सरकार को भरेासा दिलाना चाहिये. सपा, बसपा समेत कई दल उच्चतम न्यायालय तक अपना पक्ष रख चुके हैं. दुनिया में पहले जहां भी ईवीएम से मतदान होता था, वहां अब मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाता है.

उधर, बिजनौर जिले के गज्जूपुरा गांव में बूथ नहीं बनाये जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने गुरुवार को मतदान से इनकार कर दिया, मगर बाद में स्थानीय प्रशासन के समझाने-बुझाने पर लोग वोट डालने पर राजी हो गये.

बिजनौर के जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि गज्जूपुरा में मतदाताओं की संख्या 300 से कम है और चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत यहां के बूथ को दो किलोमीटर के दायरे में स्थित बूथ में ही शामिल कर दिया गया था. नियम के मुताबिक 300 से कम मतदाताओं वाले बूथ को उससे बड़े बूथ के साथ जोड़ा जा सकता है, बशर्ते दोनों को मिलाने पर मतदाताओं की कुल संख्या 1400 से ज्यादा नहीं हो.

उन्होंने यह भी कहा कि गज्जूपुरा में मतदाताओं की संख्या बमुश्किल 200 है. उनके द्वारा बहिष्कार की खबर मिलने पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने लोगों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद वे मतदान को तैयार हो गये. उनमें से कुछ तो पहले ही वोट डाल आये थे.

अमरोहा में बुर्कानशीनों पर फर्जी मतदान का आरोप, जिला प्रशासन ने नकारा 

लखनऊ से गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन 

पोलिंग बूथ के अंदर घुसे बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह, DM ने किया नजरबंद 

स्मृति ईरानी और जया प्रदा समेत UP से 6 फिल्मी और टीवी कलाकार चुनावी मैदान में 

अमरोहा से BSP उम्मीदवार दानिश अली का आरोप, बीजेपी के कार्यकर्ता बुर्के पहन कर रहे वोटिंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget