एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में 12 से ज्यादा बीजेपी सांसदों का कट सकता है टिकट

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने अपने 18 सांसदों को दुबारा चुनावी मैदान में नहीं उतारा था. मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे.

भोपाल: राज्य में सत्ताविरोधी लहर से बचने के प्रयास में जुटी बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के अपने 12 मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं देने का मन बना रही है. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ''पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति मध्य प्रदेश से पार्टी के 12 से अधिक वर्तमान सांसदों का टिकट काटने पर विचार कर रही है.'' मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे.

नेता ने कहा कि पिछले साल नवंबर में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 15 साल बाद कांग्रेस के हाथों हार मिली. उस दौरान पार्टी के उस सर्वेक्षण को अनदेखा कर दिया गया जिसमें सिफारिश की गई थी कि प्रदेश के 165 विधायकों में से कम से कम 80 को उनके खराब प्रदर्शन और सत्ता विरोधी लहर के चलते टिकट न दिया जाये.

बीजेपी नेता ने कहा, ''सर्वेक्षण की अनदेखी महंगी पड़ी और पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में हमें हार मिली. कांग्रेस 15 साल बाद मध्य प्रदेश में सत्ता में आयी. शिवराज सिंह चौहान सरकार के 13 मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा था.'' बीजेपी नेता ने कहा, ''हम वह गलती दोबारा नहीं करेंगे. हमने लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दूसरी बार सत्ता में लाएंगे.''

साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में देश में चल रही मोदी की लहर के चलते बीजेपी को प्रदेश की 29 में से 27 सीटें मिली थी. तब कांग्रेस सिर्फ गुना और छिंदवाड़ा सीटें बचा सकी थी. छिंदवाड़ा से मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ जीते थे, जबकि गुना से सिंधिया राजघराने के वंशज ज्योतिरादित्य सिंधिया. ये दोनों सीटें कांग्रेस का गढ़ कहलाती हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने अपने 18 सांसदों को दुबारा चुनावी मैदान में नहीं उतारा था. बता दें कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे. वहीं गुरुवार 23 मई को नतीजों का एलान किया जाएगा.

17 से 20 मार्च तक प्रियंका गांधी का यूपी दौरा, मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खेलेंगी होली

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget