एक्सप्लोरर

तीन चरणों के चुनाव के बाद भी जेडीयू के घोषणापत्र पर सस्पेंस बरकरार, आरजेडी ने ली चुटकी

बिहार में तीन चरणों के तहत वोटिंग खत्म हो चुकी है. 29 अप्रैल को चौथे चरण के चुनाव होने हैं लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अभी तक अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है. सहयोगी पार्टी बीजेपी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है वहीं आरजेडी ने इसपर तंज कसा है.

Lok Sabha Election 2019: बीजेपी, कांग्रेस, आरजेडी, एलजेपी, आरएलएसपी और हम जैसी पार्टियों ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के घोषणापत्र पर सस्पेंस बरकरार है. देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरम है. तीन चरणों की वोटिंग पुरी हो चुकी है और चार बाकी हैं. सभी पार्टियों ने अपने-अपने घोषणापत्र भी जारी कर दिए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा वोटर्स को लुभा सकें. लेकिन इन सब के बीच जेडीयू ने घोषणापत्र नहीं जारी नहीं किया है जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है.

जेडीयू की सहयोगी बीजेपी ने धारा 370, कॉमन सिविल कोड और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे मुद्दों को अपने घोषणापत्र में रखा है. जेडीयू की इसपर अलग राय है. नीतीश की पार्टी ने धारा 370 की रक्षा करने की कसम खाई और साथ ही राम मंदिर निर्माण का फैसला कोर्ट के हवाले छोड़ दिया. सूत्रों के अनुसार जेडीयू ने घोषणापत्र तैयार कर लिया था जिसे 14 अप्रैल को ही जारी होना था. अब वह इसे टालने के मूड में है.

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार की उपलब्धियों पर यकीन करती है. विपक्ष की ओर से जो घोषणापत्र जारी किया है उसे जमीन पर उतारने की नीयत कभी नहीं रही. वहीं नीतीश कुमार ने जो कहा उसे कर दिखाया है. बेहतर सड़के, बिजली, बदले हुए गांव और शराबबंदी जिसने आधी आबादी के चेहरे पर खुशियां बिखेरी. ऐसे में जनता घोषणापत्र की जरुरत नहीं महसूस करती. उन्होंने दावा किया कि तीन चरणों में हमारे उम्मीदवार अभूतपूर्व अंतर से जीत रहे हैं और आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा.

वहीं बीजेपी नेता निखिल आनंद ने कहा कि गठबंधन के घटक दलों का अपना विचार हो सकता है. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. चाहे धारा 370 हो, धारा 35ए या फिर राम मंदिर की बात हो हमने पॉलिटिकल कमिटमेंट को स्पष्ट किया है. हमने इन मुद्दों को भी रखा है कि देश की जनता को और देश की सीमा को और बेहतर हिफाजत कैसे प्रदान कर सकते हैं. इसमें सारे गठबंधन के सहयोगी साथ हैं.

उधर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि जेडीयू इसलिए घोषणापत्र इसलिए नहीं जारी कर पा रही है क्योंकि कहीं बीजेपी के मुद्दे आपस में टकरा न जाएं. घोषणापत्र को लेकर नीतीश कुमार कहेंगे कि हम सेक्युलर हैं. दूसरी ओर आरएसएस और साम्प्रदायिक शक्ति वाली पार्टी बीजेपी की गोद में बैठे हुए हैं. ऐसे में ये दोहरी नीति नहीं चलेगी इसलिए वो घोषणापत्र जारी नहीं करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में आएंगे अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक का समर्थन, 5 मांगों पर अड़े छात्र
रांची स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में आएंगे अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक का समर्थन, 5 मांगों पर अड़े छात्र

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget