एक्सप्लोरर

क्यों छीनी नवादा सीट? गिरिराज बोले,- मुझसे नहीं पूछा गया, अगर मेरे काम पर सवाल उठा तो मैं संन्यास ले लूंगा

चर्चा है कि नवादा सीट कटने के बाद गिरिराज सिंह को चुनाव लड़ने के लिए बेगूसराय भेजा जा सकता है. साल 2014 में वे बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें नवादा से चुनाव लड़वाया. इस बार नवादा सीट एलजेपी के खाते में गई है.

Lok Sabha Election 2019: बिहार एनडीए गठबंधन में नवादा सीट एलजेपी के खाते में जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. गिरिराज सिंह ने कहा, ''प्रदेश अध्यक्ष बता सकते हैं कि मेरी सीट क्यों काटी गई. अगर काम की वजह से सीट काटी गई है तो मैं चैलेंज करता हूं, क्योंकि गिरिराज सिंह को जो भी काम मिलता है वो जिम्मेदारी से निभाता हूं, नवादा में काम बोलता है. मेरी सीट काटने से पहले मुझसे न तो पूछा गया और न ही कोई बात की गई. आप जाकर नवादा में लोगों से पूछ लीजिये, अगर मेरे काम पर सवाल उठा तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा.''

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नवादा से सीट कटने के बाद गिरिराज सिंह को बेगूसराय से चुनाव लड़ने के लिए भेजा जा सकता है. बेगूसराय से चुनाव लड़ने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वे कार्यकर्ता थे, कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता रहेंगे.

गौरतलब है कि रविवार को एनडीए की ओर से सीटों का एलान किया गया है उसमें नवादा सीट को एलजेपी को दे दिया गया. माना जा रहा है कि नवादा से वीणा देवी चुनाव लड़ सकती हैं. फिलहाल वे मुंगेर से सांसद हैं. एलेजीप ने मुंगेर सीट जेडीयू के लिए छोड़ी है, जहां से नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा है.

बता दें कि बिहार में बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. इन तीनों पार्टियों ने राज्य की 17-17-6 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. जेडीयू को गठबंधन में रखने के लिए बीजेपी ने अपने पांच सांसदों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है. 2014 में बीजेपी के पांच सांसद जीतकर आए थे, पर अब वह राज्य की 17 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट में बवाल, विधानसभा मार्च के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही
रांची प्रोटेस्ट में बवाल, विधानसभा मार्च के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही
पंजाब: BJP से अलायंस की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल ने PM से मिलकर क्या कहा?
पंजाब: BJP से अलायंस की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल ने PM से मिलकर क्या कहा?
लुधियाना में सड़क बनी मौत का गड्ढा! 20 फीट गहरे गड्ढे से सिस्टम पर उठे सवाल
लुधियाना में सड़क बनी मौत का गड्ढा! 20 फीट गहरे गड्ढे से सिस्टम पर उठे सवाल
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दिपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दिपके ने बताया

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget