एक्सप्लोरर

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग मामले में भाजपा से कम नहीं है कांग्रेस- मायावती

मायावती ने कहा कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी भाजपा से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि अब पार्टी वहां कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी भाजपा से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के गुना लोकसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबर्दस्ती बैठा दिया है. बसपा वहां अपने चुनाव चिह्न् (सिंबल) से लड़ेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब पार्टी वहां कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी.

मायावती ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि मध्य प्रदेश से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस पार्टी वहां (मध्यप्रदेश में) भाजपा से कम व बसपा से ज्यादा लड़ने का घिनौना कार्य लगातार कर रही है.

उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने गुना लोकसभा सीट पर बसपा के उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबर्दस्ती बैठा दिया है. किन्तु बसपा वहां अपने सिम्बल पर ही लड़कर इसका जवाब देगी और अब कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी."

बसपा मुखिया ने कहा, "कांग्रेस वहां के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने के अलावा उन्हें हर प्रकार से डरा-धमकाकर व प्रलोभन देकर उन्हें तोड़ कर बसपा को कमजोर करने की साजिश कर रही है. यह कांग्रेस पार्टी का दोगला चेहरा है."

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी नेताओं का यह प्रचार है कि भाजपा भले ही जीत जाए, लेकिन बसपा-सपा गठबंधन को नहीं जीतना चाहिए. यह कांग्रेस पार्टी के जातिवादी, संकीर्ण और दोगले चरित्र को दर्शाता है. अत: लोगों का यह मानना सही है कि भाजपा को केवल हमारा गठबंधन ही हरा सकता है. लोग सावधान रहें."

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ खड़े बसपा के उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. लोकेंद्र सिंह राजपूत ने सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली है. यह बसपा के लिए एक बड़ा झटका है. ज्योतिरादित्य सिंधिया इस सीट से 4 बार चुनाव जीत चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
Jharkhand Protest Live: रांची में फिर लाठीचार्ज, छात्र ने कहा- महिलाओं को कपड़े फाड़कर पीटा गया
Live: रांची में फिर लाठीचार्ज, छात्र ने कहा- महिलाओं को कपड़े फाड़कर पीटा गया
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget