एक्सप्लोरर

बिहार: 19 मई को आठ सीटों पर होगी वोटिंग, पिछली बार NDA ने जीती थीं सात सीटें

अंतिम चरण के तहत बिहार की आठ सीटों पर वोटिंग होनी है. पिछली बार एनडीए ने आठ में से सात सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार तस्वीर बदल चुकी है. पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

Lok Sabha Election 2019: सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज प्रचार खत्म हो गया. 19 मई को अंतिम चरण के तहत 59 सीटों पर वोटिंग होनी है. इसमें बिहार की आठ सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. बिहार में जिन सीटों पर मतदान होने हैं उसमें नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, पटना साहिब, जहानाबाद और काराकाट लोकसभा सीट शामिल हैं.

पिछले लोकसभा चुनाव में इन आठ सीटों में से सात सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी. एक सीट जेडीयू के खाते में गई थी. नालंदा लोकसभा सीट पर पिछली बार जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार ने कब्जा जमाया था. इसके अलावा पालटिपुत्र सीट पर बीजेपी के रामकृपाल यादव, आरा सीट पर बीजेपी के राज कुमार सिंह, बक्सर सीट पर बीजेपी के अश्विनी कुमार चौबे, सासाराम सीट पर बीजेपी के छेदी पासवान, पटना साहिब सीट पर बीजेपी के शत्रुघ्न सिन्हा, जहानाबाद सीट पर आरएलएसपी के अरुण कुमार और काराकाट सीट पर आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की थी.

लेकिन इस बार शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं आरएलएसपी एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल है. पिछली बार अरुण कुमार आरएलएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे लेकिन इस बार वे निर्दलीय मैदान में हैं. वहीं जेडीयू इस बार महागठबंधन का हिस्सा है.

एनडीए में सीट बंटवारे के तहत इस बार नालंदा से जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार, पाटलिपुत्र से बीजेपी के रामकृपाल यादव, आरा से बीजेपी के रामकुमार सिंह, बक्सर से बीजेपी के अश्विनी कुमार चौबे, सासाराम से बीजेपी के छेदी पासवान, पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद, जहानाबाद से जेडीयू के चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और काराकाट से जेडीयू के महाबली सिंह मैदान में हैं.

वहीं महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत नालंदा से हम पार्टी के अशोक कुमार आजाद, पाटलिपुत्र सीट से आरेजडी की मीसा भारती, आरा से सीपीआई (माले) के राजू यादव, बक्सर से आरजेडी के जगदानंद सिंह, सासाराम से कांग्रेस की मीरा कुमार, पटना साहिब से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा, जहानाबाद से आरजेडी के सुरेंद्र यादव और काराकाट से आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं. जहानाबाद सीट पर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी अपना उम्मीदवार उतारा हुआ है. उन्होंने लालू-राबड़ी मोर्चा के तहत इस सीट पर चंदप्रकाश यादव को उम्मीदवार बनाया है. वहीं मौजूदा सांसद अरुण कुमार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget