एक्सप्लोरर

बिहार: पांचवें चरण में शाम छह बजे तक 57.86% वोटिंग, मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि शाम छह बजे तक सीतामढ़ी में 56.90 प्रतिशत, मधुबनी में 55.50 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 61.30 प्रतिशत, हाजीपुर में 58.00 प्रतिशत और सारण में 57.72 प्रतिशत मतदान हुआ.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के तहत बिहार की पांच संसदीय क्षेत्रों - सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सारण में सोमवार को हुए मतदान के दौरान शाम छह बजे तक 57.86 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि बिहार के पांच संसदीय क्षेत्रों में शाम छह बजे तक 57.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यह आंकड़ा 2014 के आम चुनावों की अपेक्षा लगभग 2.17 फीसदी अधिक मतदान हुआ. पिछले आम चुनावों में इन सीटों पर 55.69 प्रतिशत मतदान हुआ था.

अधिकारी ने बताया कि सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सारण में क्रमश: 56.90 प्रतिशत, 55.50 प्रतिशत, 61.30 प्रतिशत, 58.00 प्रतिशत और 57.72 प्रतिशत मतदान हुआ. श्रीनिवास ने बताया कि इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 8749847 थी जिसमें 4662380 पुरूष मतदाता, 4087242 महिला मतदाता और 225 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज के मतदान को शांतिपूर्ण बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में मतदान के दौरान कुल 29 लोगों को हिरासत में लिया गया.

पांचवे चरण के संसदीय क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले कुल 82 प्रत्याशियों में छह महिला उम्मीदवार शामिल थीं. इन 82 प्रत्याशियों में से सीतामढ़ी के 20, मधुबनी के 17, मुजफ्फरपुर के 22, सारण के 12 और हाजीपुर के 11 उम्मीदवार शामिल हैं. सीतामढी में सीधा मुकाबला विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरजेडी के अर्जुन राय और एनडीए में शामिल जेडीयू उम्मीदवार सुनिल कुमार पिंटू के बीच है जबकि मधुबनी में एनडीए के अशोक कुमार यादव का मुकाबला महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी बद्री कुमार पूर्वे और निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद मुख्य मुकाबले में हैं.

मुजफ्फरपुर में बीजेपी प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद अजय निषाद और विकासशील इंसान पार्टी के राज भूषण चौधरी के बीच है. सारण में बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के समधी और पार्टी प्रत्याशी चन्द्रिका राय के बीच है. हाजीपुर में एनडीए में शामिल एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस और आरजेडी उम्मीदवार शिवचन्द्र राम मुख्य मुकाबले में हैं.

श्रीनिवास ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत बिहार के मुंगेर संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान लखीसराय जिले के दो मतदान केंद्रों आज कराए जा रहे पुनर्मतदान के दौरान छह बजे तक 52.52 प्रतिशत मतदान हुए हैं. दोनों मतदान केंद्रों पर हुए बूथ कैप्चरिंग को लेकर चुनाव आयोग ने 20 मतदान कर्मियों को आज निलंबित कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget