एक्सप्लोरर

अपराधों पर लॉकडाउन: कोरोना वायरस की चपेट में राजस्थान, राज्य में 75% नीचे आया क्राइम ग्राफ

कोरोना वायरस ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है. लोग अपने घरों में कैद हैं, इस महामारी से निपटने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है. कोरोना का ये डर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं अपराधियों पर भी नजर आ रहा है.

जयपुर: पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना के खौफ के साये में जी रही है. आम इंसान इसकी चपेट में आने से बचे रहने के लिए पूरे उपाय कर रहा है. ये डर अपराध की दुनिया में भी नज़र आ रहा है इसलिए जब से कोरोना को लेकर लॉकडाउन किया गया है अपराध का ग्राफ भी काफी नीचे गिर गया है. राजस्थान के पिछले कुछ दिनों के अपराध के आंकड़े तो ऐसी ही तस्वीर पेश कर रहे हैं. लॉक डाऊन के दौरान राजस्थान में पहले की तुलना में करीब 75 फीसदी अपराध कम हुए हैं.

राजस्थान में इस सप्ताह की शुरुआत यानि 22 मार्च से लेकर आज तक साढ़े आठ सौ पुलिस स्टेशन में कुल सत्रह सौ पचास मामले ही दर्ज हुए हैं जबकि इस महीने के पहले सप्ताह में इतने ही पुलिस स्टेशन में कुल छह हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज किये गए थे. राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(अपराध) बी एल सोनी के मुताबिक अपराधों का ग्राफ नीचे गिरा है और इसकी मुख्य वजह कोरोना का प्रकोप है. जो सत्रह सौ पचास मामले भी दर्ज हुए हैं वो किसी गंभीर अपराध के नहीं ज़्यादातर सामान्य अपराध के हैं.

सबसे ख़ास बात जो कोरोना की वजह से किये गए लॉक डाउन में नज़र आयी वो ये कि वाहन सड़कों पर लाने की पाबंदी की वजह से राज्य में इस सप्ताह एक भी सड़क हादसा नहीं हुआ. राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के किसी भी जिले में इस सप्ताह सड़क हादसे की वजह से मौत की कोई खबर नहीं आयी. लूट और डकैती के मामले तो मानों बंद ही हो गए हों. इस सप्ताह क़त्ल की कुल तीन घटनायें सामने आयी. बलात्कार का एक भी मामला सामने नहीं आया. चैन लुटे जाने के मामलों की बात की जाए तो आम दिनों में जयपुर में इस तरह की आधा दर्जन घटनाएं दर्ज होती हैं लेकिन लॉक डाउन के इस सप्ताह में न तो लोग घरों से निकल रहे है और ना ही चेन लुटेरों को कोई मौका ही मिल रहा है.

ऐसे में राजस्थान पुलिस कम से कम अपराध और अपराधियों के मामले में तो चैन की बंसी बजा रही है. वैसे अपराधों की कमी की एक बड़ी वजह ये भी है कि इन दिनों राज्य के ज़्यादातर पुलिस थानों का स्टाफ नाकाबंदी के लिए सड़कों पर ही हैं इसलिए अपराधियों आवाजाही भी बिल्कुल थम गई है. राजस्थान से सटे हरियाणा, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश और गुजरात की सीमायें सील हैं इसलिए अपराधी भी कोरोना के साथ साथ पुलिस के खौफ की वजह से बाहर नहीं आ रहे.

Coronavirus: जीवन उपयोगी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मध्य रेलवे और महाराष्ट्र सरकार की पहल, खाली जगह पर बनाई गई सब्जी मंडी Coronavirus: अपनी ही सरकार पर भड़के संजय निरुपम, कहा- टीवी पर रोज़ प्रवचन देने से लोगों का पेट नहीं भरता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget