एक्सप्लोरर

प्रयागराज: ईद की खुशियों पर कोरोना का साया, बाज़ारों में सन्नाटा, सादगी से मनेगा त्यौहार

कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन का दौर है. इस बीच ईद का त्यौहार है. लेकिन बाजारों में रौनक गायब है चारों तरफ सन्नाटा पसरा है. लॉकडाउन की बंदिशों ने त्यौहार को फीका कर दिया. हालांकि तमाम लोगों ने ईद के त्यौहार को सादगी से मनाने का फैसला किया है

प्रयागराज, एबीपी गंगा। रमज़ान के तीस रोज़ों के बाद खुशियों की नई सौगात लेकर आने वाला ईद -उल- फितर यानी ईद का त्यौहार कल समूचे देश में पूरी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा. हालांकि इस बार के त्यौहार पर कोरोना की महामारी और लॉकडाउन की बंदिशों का असर साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा हैं. संगम नगरी प्रयागराज में हमेशा ईद से पहले बाजार भीड़ से गुलज़ार रहते थे. सडकों पर खासी चहल पहल रहती थी. कई जगहों पर तो तिल रखने की जगह नहीं होती थी और सड़कों पर लंबा जाम लग जाता था, लेकिन इस बार बाज़ार लॉक हैं. जेबें डाउन हैं और कोरोना का कहर ईद की खुशियों में खलल डाल रहा है.

प्रयागराज के बाज़ार पिछले दो महीनों से बंद हैं. शहरी इलाके के तीन बाज़ारों की दुकानें ट्रायल के तौर पर रोस्टर के मुताबिक़ दो दिन खोली भी गईं, लेकिन इसके बावजूद खरीददारों की भीड़ बाहर नहीं निकली. आज भी इक्का दुक्का जो दुकानें खुली हुई हैं, वहां भी सन्नाटा पसरा हुआ है. वैसे प्रयागराज के लोगों ने काफी पहले ही यह तय कर लिया था कि इस बार ईद का त्यौहार वह सादगी के साथ मनाएंगे. घरों पर ही नमाज़ अदा करेंगे और किसी तरह का जश्न व दावत नहीं करेंगे.

प्रयागराज के कारोबारियों को इस बार दोहरा नुकसान उठाना पड़ा है. एक तो उनका कारोबार पिछले दो महीने से पूरी तरह ठप्प है और दूसरा ईद का बड़ा मौका भी उनके हाथ से निकल गया है. कहा जा सकता है कि ईद की खुशियों पर इस बार कोरोना का असर साफ़ तौर पर नज़र आ रहा है. खरीददारों में उत्साह नहीं है. कारोबारी मायूस हैं और हर कोई कोरोना का कहर जल्द से जल्द ख़त्म होने की दुआएं मांग रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget