एक्सप्लोरर

ऋणमोचन योजना के तहत माफ कर्ज की वसूली का आरोप, सरकार ने नकारा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर किसानों के माफ किए गये कर्ज की उनकी खातों से भरपाई किए जाने का आरोप लगा है. सरकार ने इसे नकारते हुए कहा कि अगर किसी किसान से ऐसी वसूली की जा रही है तो वह जांच करायेगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर किसानों के माफ किए गये कर्ज की उनकी खातों से भरपाई किए जाने का आरोप लगा है. सरकार ने इसे नकारते हुए कहा कि अगर किसी किसान से ऐसी वसूली की जा रही है तो वह जांच करायेगी. संवाददाता सम्मेलन में मेरठ के सरधना निवासी किसान गौरव चौधरी ने बताया कि उसके गांव जमालपुर में सात-आठ माह पहले किसान ऋणमोचन योजना के तहत कुछ लोगों का कर्ज माफ किया गया था. उन लोगों के पास मुख्यमंत्री द्वारा वितरित ऋणमोचन प्रमाणपत्र भी हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि उन किसानों का जो कर्ज माफ हुआ है, उसकी उनके खातों से ‘रिकवरी‘ की जा रही है. उन किसानों के खाते में बकाया गन्ना मूल्य के रूप में 65 हजार रुपये आये थे, उनमें से उनके माफ हुए कर्ज की धनराशि 58 हजार 682 रुपये काट लिये गये. पासबुक में डेबिट की मद में रिकवरी की बात भी लिखी है.

चौधरी ने बताया कि सरकार दो तरह से रिकवरी कर रही है. पहला, अगर किसान के बैंक खाते में धन नहीं है तो उसके माफ किए गये कर्ज को ग्रीन कार्ड की देनदारी में जोड़ा जा रहा है. दूसरा, अगर खाते में धन है तो है तो उसमें से माफ की गयी धनराशि काट ली जा रही है. उन्होंने कहा कि वह जब सम्बन्धित भारतीय स्टेट बैंक की सम्बन्धित शाखा में पहुंचे तो प्रबन्धक ने बताया कि जिस तरह आपका कर्ज माफ किया गया है, उसे वैसे ही वापस लिया जा रहा है.

चौधरी ने कहा कि उनके गांव में ऐसे छह किसानों से वसूली की गयी. आसपास के कुल 35 लोग ऐसे हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ है. जब बैंक प्रबन्धक से इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तो पहली सूची है. ऐसी सूची पूरे प्रदेश में जारी होगी.

इस बीच, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि किसानों से इस तरह की कोई भरपाई नहीं करायी जा रही है. अगर बैंक ने धनराशि का गलत अंतरण किया होगा तो वे उसे सही कर रहे होंगे. उन्होंने कहा कि बैंकों ने ही किसानों को कर्ज दिया था. बैंकों ने जो डेटा उपलब्ध कराया, उसी के आधार पर कर्जमाफी हुई है. अगर उनसे कोई गड़बड़ी हुई है तो वे अपना हिसाब-किताब ठीक कर रहे होंगे. हो सकता है कि किसी ने पम्पिंग सेट और ट्रैक्टर के लिये कर्ज लिया हो और बैंकों ने उसे फसली कर्ज में अंतरित कर दिया होगा. ऐसे में सम्भव है कि वे उसे वापस ले रहे हों.

कृषि मंत्री ने कहा कि फसली कर्ज की माफी के लिये जो पात्रता थी, उसे पूरा करने वाले सभी किसानों का कर्ज माफ होना है. उसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी. जो नियम और शर्तें हैं, उनका पालन बैंकों और सरकारी मशीनरी दोनों को ही करना है. शाही ने कहा कि अगर किसी किसान से गलत भरपाई की जा रही है तो वह शिकायत करे. सरकार उसकी जांच करायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: पत्नी घर छोड़ कर गई तो पति ने ससुराल में जाकर की बमबाजी, पूरा इलाका हुआ धुआं-धुआं
पत्नी घर छोड़ कर गई तो पति ने ससुराल में जाकर की बमबाजी, पूरा इलाका हुआ धुआं-धुआं
पटना जंक्शन पर सरेआम अपहरण और हत्या से सनसनी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
पटना जंक्शन पर सरेआम अपहरण और हत्या से सनसनी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
'E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां', अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा
'E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां', अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा
दिल्ली से खौफनाक खबर, यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बहे, अबतक कोई सुराग नहीं 
दिल्ली से खौफनाक खबर, यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बहे, अबतक कोई सुराग नहीं 

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget