एक्सप्लोरर

अयोध्या में योगी: रामलला के दर्शन करने 15 साल बाद पहुंचा है यूपी का कोई सीएम, जानें पूरा कार्यक्रम

अयोध्या: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या सुबह करीब सवा नौ बजे अय़ोध्या पहुंच गए हैं. वहां वो रामलला के दर्शन करने वाले राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे. उनसे पहले 2002 में तब के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने रामलला के दर्शन किए थे. योगी आज करीब नौ घंटे तक अयोध्या में रहेंगे.

जब से योगी आदित्याथ सीएम बने हैं तब से उनकी राम जन्मभूमि की यात्रा की चर्चा थी लेकिन हलचल तब मची जब योगी ने रामलला के दर्शन का भी मन बना लिया. इसीलिए आज योगी के अयोध्या दौरे पर सबकी खास नजर है.

अयोध्या में योगी: रामलला के दर्शन करने 15 साल बाद पहुंचा है यूपी का कोई सीएम, जानें पूरा कार्यक्रम

पंद्रह साल बाद पहली बार कोई मुख्यमंत्री रामजन्मभूमि के दर्शन के लिए आ रहा है. 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह आए थे. अभी मामला तो कोर्ट में है लेकिन रामजन्मभूमि के पुजारी सीएम योगी से आश्वासन की उम्मीद कर रहे हैं.

रामजन्मभूमि के पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा, ‘’परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री जी का स्वागत करेंगे. रामनामी और प्रसाद से स्वागत करेंगे.’’ हालांकि योगी के रामजन्मभूमि दर्शन पर बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी का कहना है कि उन्हें विवादित स्थल पर नहीं जाना चाहिए. साथ ही दरगाहों पर भी जाने की मांग हो रही है.

बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब का कहना है, ‘’मेरे ख्याल से वो हमारे सबके मुख्यमंत्री हैं. विवादित स्थल पर उन्हें नहीं जाना चाहिए. वैसे उनकी मर्जी. उनको एक प्रोग्राम मुस्लिम संप्रदाय के लिए भी करना चाहिए.’’

क्या है अयोध्या में सीएम का कार्यक्रम

  • योगी सुबह साढ़े आठ बजे लखनऊ से फैजाबाद के लिए रवाना होंगे.
  • 9 बजे फैजाबाद हवाई पट्टी पर उतरेंगे.
  • सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर योगी अयोध्या के हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे.
  • यहीं से अगले करीब सौ मिनट में रामलला, राम की पैड़ी और सरयू नदी पर जाएंगे.
  • रामलला के दर्शन के बाद सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर अवध विश्वविद्यालय में संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे.
  • दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक फैजाबाद मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठकर करेंगे.
  • भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए बने राम जन्मभूमि न्यास के पहले अध्यक्ष रामचंद्र परमहंस के दिगंबर अखाड़ा जाएंगे.

रामचंद्र परमहंस के उत्तराधिकारी और दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास कह रहे हैं कि सच्ची श्रद्धांजलि राम मंदिर से होगी.

यहीं से योगी दोपहर साढ़े तीन बजे दीनबंधु अस्पताल का निरीक्षण करने निकलेंगे और फिर महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में शामिल होंगे. इसके बाद शाम पांच बजे फैजाबाद के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा का उद्घाटन करेंगे. शाम साढ़े पांच बजे योगी फैजाबाद से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.

केंद्र और राज्य सरकार अयोध्या का कायाकल्प करने के लिए कई योजनाएं शुरू कर चुकी है और अब योगी की अयोध्या यात्रा हो रही है. प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच योगी की अयोध्या यात्रा से जाहिर है राम मंदिर का मुद्दा फिर गरम होगा और ये योगी सरकार के एजेंडे पर फिट भी बैठता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget