एक्सप्लोरर

सीएम आदित्यनाथ योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा , लोगों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

गोरखपुर: सीएम बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे आदित्यनाथ योगी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा की और परिक्रमा लगाई. मंदिर में जनसैलाब उमड़ा था चारों ओर लोग हाथ में झंडे लेकर योगी-योगी और जयश्रीराम के नारे लगा रहे थे.

इससे पहले योगी ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बिना भेदभाव के यूपी को बदलना है औऱ यहां सुशासन लाना है. योगी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तारीफ भी की. योगी ने कहा कि यूपी में केंद्र और राज्य सराकरें मिलकर विकास करेंगी और यूपी को उत्तम प्रदेश बनाएंगी.

गोरखपुर: सीएम आदित्यनाथ योगी बोले, 'सबका साथ सबका विकास लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं'

  • योगी ने जय श्री राम बोलकर अपना भाषण समाप्त किया.
  • कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर बोलते हुए योगी ने कहा कि यात्र के लिए राज्य सरकार लोगों को एक लाख का अनुदानए देगी. सरकार मानसरोवर हाउस का निर्माण भी करेगी.
  • स्वच्छ भारत अभियान पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि  किसी को भी प्रदेश को गंदा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. हमें प्रदेश को स्वच्छ बनाना है और पीएम मोदी का सपना साकार करना है.
  • योगी ने कहा कि मनचलों को सबक सिखाया जाएगा. वह नौजवान नहीं है. ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी. हमने एंटी रोमियो स्क्वॉड को प्रदेश में सक्रिय कर दिया है. योगी ने कहा कि सड़क पर साथ में चलने वाले आपसी सहमति से बात करने वाले लड़के-लड़कियों को बिल्कुल नहीं छेड़ा जाना चाहिए. अगर छेड़खानी होने पर स्थानीय अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा.
  • योगी ने कहा कि ये बड़ी विजय है, लेकिन हम कभी भी जोश में होश खोने वाली स्थिति पैदा नहीं होने देंगे. प्रदेश में अराजकता फैले ऐसा कभी नहीं होना चाहिए. हम किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने देंगे.
  • योगी ने कहा कि पूर्वांचल ही नहीं बल्कि प्रदेश की 22 करोड़ जनता का मुझे कल्याण करना है. इसके लिए मुझे जनता की मदद की आवश्यकता है. योगी ने कहा कि सरकार के हर काम में जनता सहयोग करे.
  • योगी ने कहा कि हमने गोरखपुर को माफियाओं से उबारा है. हम पीएम मोदी के राह पर चलकर विकास को लागू करना है. योगी ने कहा कि कानून व्यवस्था सुधार कर यूपी के एक उत्तम प्रदेश बनाना है.
  • सीएम योगी ने कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार और गुंडाराज से मुक्त कर विकास के पथ पर ले जाएंगे. हमें यूपी के देश के विकसित राज्यों में स्थिपित करना है, यहीं हमारा लक्ष्य है.
  • योगी ने कहा कि राज्य में एक बड़ी योजना के साथ काम शुरू होगा. यहां जात-पात धर्म को किनारे रखकर सबका विकास किया जाएगा. यहां किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा. किसी का तु्ष्टीकरण नहीं होगा.
  • आदित्यनाथ योगी ने कहा गोरखपुर में एम्स की नींव रखी गई है. अब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश का विकास करेगी. क्योंकि हमारे मार्गदर्शक के रूप में हमारे साथ पीएम मोदी हैं.
  • सीए योगी ने कहा, सीएम बनना एक पद नहीं बल्कि एक कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि यूपी में बीजेपी की सरकार आएगी. अमित शाह को जीत का भरोसा था और वह सच हुआ.
  • योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में माताओं और बहनों को सुरक्षा और नौजवानों को रोजगार देना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम की अगुवाई में पूर्वी भारत के विकास की नींव रखी गई है.
  • मंच पर भाषण से पहले योगी आदित्यनाथ ने लगाए जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे. योगी ने कहा ये यूपी के 22 करोड़ लोगों का अभिनंदन है. उन्होंने कहा कि केंद्र की तरह ही यूपी में भी विकास को आगे बढ़ाना है. यूपी के लोगों ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है.
  • योगी महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पहुंच चुके हैं, मंच पर पहुंचते ही योगी ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया. कॉलेज में लोगों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए.
सीएम आदित्यनाथ योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा , लोगों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
  • एयरपोर्ट से निकला सीएम योगी का काफिला. सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ है. ये लोग योगी-योगी के नारे लगा रहे हैं.
  • गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन पर योगी के समर्थकों की भारी भीड़ जमा है, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से यहां चुनिंदा लोगों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है.
  • योगी का गोरखनाथ मंदिर में प्रो. उदयप्रताप सिंह, डॉ, शैलेंद्र प्रताप सिंह, श्री राम जन्म सिंह, मेजर पाटेश्वरी सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, खुद द्वारिका तिवारी और पी के मल्ल योगी का स्वागत करेंगे.

सीएम आदित्यनाथ योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा , लोगों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

नागरिक अभिनंदन के बाद योगी यहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे. इसी मंदिर में आदित्यनाथ सीएम बनने से पहले तक रहा करते थे वो इसी मंदिर के महंत भी हैं, लेकिन इस बार आदित्यनाथ की अगवानी के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं. मंदिर के मुख्यद्वार को रंग रोगन कर फूलों से सजाया गया है, इसी मुख्यद्वार से आदित्यनाथ मंदिर में प्रवेश करेंगे. हालांकि अभी तक मंदिर में प्रवेश के लिए वो वीआईपी द्वार का इस्तेमाल करते थे लेकिन इस आज इस द्वार का इस्तेमाल वो इसलिए करेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों से सरोकार कर सकें. मंदिर में प्रवेश करते ही सबसे पहले योगी मुख्यमंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद वो गौशाला जायेंगे जहां वो हमेशा से गौसेवा करते रहे हैं. इसके बाद वो गोरक्षपीठ में प्रवेश करेंगे. गोरखनाथ मंदिर में सजावट के साथ ही सुरक्षा के भी जबर्दस्त इंतजाम किए गए हैं. दो दिन तक मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में रहेंगे. दूसरे दिन योगी का बीजेपी कार्यालय जाने और समीक्षा बैठकें करने का कार्यक्रम है, परसों योगी का अयोध्या जाने का कार्यक्रम है. योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चौथे और कुल 21वें मुख्यमंत्री हैं. इससे पहले कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह प्रदेश की बीजेपी सरकारों में मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इनमें से कल्याण सिंह दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं. योगी गोरखपुर से पांच बार सांसद भी रह चुके हैं. कुल 403 सदस्यीय विधानसभा के चुनावों में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने रिकार्ड 325 सीटें जीती हैं. बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 312 सीटों पर जीत हासिल की जबकि उसकी सहयोगी पार्टियों ने भी 13 सीटों पर जीत हासिल की है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
'हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता...', करणी सेना की धमकी पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
'हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता...', करणी सेना की धमकी पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
Ayodhya News: राम मंदिर परिसर के नए नियम जारी, अब ये सामान साथ नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु
अयोध्या: राम मंदिर परिसर के नए नियम जारी, अब ये सामान साथ नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु
LPG संकट: 'मेरे नाम पर कोई और ले जा रहा सिलेंडर', फोन पर आया डिलीवर का मैसेज लेकिन नहीं मिली गैस!
LPG संकट: 'मेरे नाम पर कोई और ले जा रहा सिलेंडर', फोन पर आया डिलीवर का मैसेज लेकिन नहीं मिली गैस!

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?
CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
Embed widget