एक्सप्लोरर

‘घोषणापत्र’ में बोले आदित्यनाथ, ‘मुझमें सीएम बनने की सभी योग्यताएं, यूपी में बनेगी बीजेपी की सरकार’

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम घोषणापत्र में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है, ‘’बीजेपी का कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनेगा. यूपी के सीएम में तीन विशेषता होनी चाहिए, मैं सब में फिट हूं. उन्होंने कहा कि मुझमे सीएम बनने की सभी विशेषताएं हैं. यूपी के मुख्यमंत्री में तीन विशेषताएं क्या होनी चाहिए ? इसके जवाब में योगी ने कहा, ‘’यूपी का सीएम राज्य की सामाजिक, आर्थिक औऱ सांस्कृतिक विशेषताओं को जानने वाला होना चहिए. यूपी के विकास के लिए एक रचनात्मक सोच उस व्यक्ति में होनी चाहिए और हर नागरिक को सुरक्षा देने, राज्य को विकसित करने का जज्बा भी उसमें होना चाहिए.'' देशभक्ति और देशविरोधी बहस को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘’जो लोग देश को तोड़ना चाहते हैं हम उन्हें तोड़ रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’इस देश में एक और कश्मीर बनने से रोकना होगा.’’ आदित्यनाथ के मुताबिक देश बचाने के लिए स्वार्थ छोड़ना होगा. योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘’कैराना जैसी घटनाओं को रोकना होगा. पश्चिमी यूपी के हालात बिगड़े हैं. अगर हालात नहीं सुधरे तो कश्मीर बन जाएगा. पश्चिमी यूपी 15 सालों में पश्चिमी यूपी का हाल बहुत खराब हुआ है. इसे कश्मीर बनने से रोकना होगा.’’ आदित्यनाथ ने कहा, ‘’मैं महिला आरक्षण के विरोध में नहीं बल्कि महिलाओं को 33 नहीं 50 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि आरक्षण योग्यता के आधार पर दिया जाना चाहिए. यूपी में बिजली सप्लाई के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘’यूपी में बिजली सप्लाई में भेदभाव होता है. यूपी में हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बिजली बांटी जाती है. हम यूपी में ये भेदभाव दूर कर विकास की नीति अपनाएंगे.’’ उन्होंने कहा, ''मैं चुनाव में हिंदु मुस्लिम की बात कर के चुनावी माहौल वोट पाने के लिए गर्म नहीं करता.'' मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘’हिंदू और मुस्लिम के आधार पर हमारी पार्टी टिकट नहीं देती. बीजेपी ने जिताऊ और टिकाऊ लोगों को टिकट दिया है.’’ उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने पेशेवर अपराधियों को भी टिकट नहीं दिया है. यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर भी आदित्यनाथ ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, सपा-कांग्रेस का गठबंधन बेमेल हैं, इससे बीजेपी के पक्ष में लहर पैदा हुई है. एसपी और बीएसपी ने यूपी में कोई विकास नहीं किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी गोरखपुर की सभी पांच सीटें जीतेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
'रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज बड़ी घटना नहीं', राहुल गांधी के बयान के बाद बोले JMM नेता
'रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज बड़ी घटना नहीं', राहुल गांधी के बयान के बाद बोले JMM नेता
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget