एक्सप्लोरर

मथुरा में बरसाने की लट्ठमार होली 15 मार्च को, 10 दिन तक मनाया जाएगा रंगोत्सव

ब्रज में पचास दिन के चलने वाले होली महोत्सव की शुरुआत हो गई है. लट्ठमार होली का आयोजन 15 मार्च को होगा. सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बरसाना कस्बे में खेली जाने वाली लट्ठमार होली का आयोजन 15 मार्च को होगा. अगले दिन इसी प्रकार की लट्ठमार होली नन्दगांव में मनाई जाएगी. राज्य पर्यटन विभाग इस साल भी होली के इस अद्भुत आयोजन को पहले से भी अधिक आकर्षक बनाने के लिए यहां दो दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा. जिला प्रशासन ने इस अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज और यातायात पुलिस अधीक्षक डा. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि होली मेले में आने वाले वाहनों की व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरसाना में लड्डू-होली से एक दिन पूर्व (13 मार्च) की शाम से ही बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा तथा वाहनों को जगह-जगह बनाए गए पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराया जाएगा. उन्होंने बताया, ''किसी भी अवांछित गतिविधि से निपटने के लिए पूरे मेला परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इसके अलावा सीसीटीवी नेटवर्क तथा ड्रोन कैमरों से भी मेले पर नजर रखी जाएगी."

ब्रज में 10 दिन तक मनाया जाएगा रंगोत्सव

ब्रज में रंगोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं जो 10 दिन तक चलेगा. ब्रज तीर्थ विकास परिषद, राज्य पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन उत्सव के मद्देनजर जी-जान से जुटे हैं. ब्रज में होली महोत्सव के कार्यक्रम वसंत पंचमी से शुरू होकर होली जलने तक बदस्तूर पूरे 50 दिन तक जारी रहते हैं. योगी सरकार ने पिछले साल से इन्हें पर्यटन विकास की दृष्टि से और भी ज्यादा प्रचारित-प्रसारित कर आकर्षक एवं पर्यटक हितैषी बनाने के प्रयास शुरू किए हैं.

एक घंटे में तय होगा मेरठ से दिल्ली का सफर, सरकार ने बनाई 30 हजार करोड़ की योजना

बता दें कि वसंत पंचमी के अवसर पर रविवार को वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर सहित सभी मंदिरों में ठाकुरजी को गुलाल अर्पित किए जाने के साथ ही ब्रज में पचास दिन के चलने वाले होली महोत्सव की शुरुआत हो गई. सदियों से चली आ रही परंपरानुसार ब्रजमण्डल के सभी मंदिरों में रविवार को वासंती परिधान में सजे-संवरे ठाकुर को अर्पण कर भक्तों के ऊपर प्रसाद के रूप में अबीर-गुलाल फेंका गया. इसी के साथ अब होली फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा (होली जलाए जाने तक) प्रतिदिन होली खेली जाएगी.

पहले कबूतर उड़ा करते थे, अब विमान उड़ते हैं और मार कर आते हैं- दिनेश शर्मा

बांकेबिहारी मंदिर में टेसू के फूलों से बने रंग से होली खेली जाती है. ये रंग शरीर को कोई हानि नहीं पहुंचाता. बल्कि, अनेक शास्त्रोक्त औषधियों के मिश्रण से बना यह रंग त्वचा को कांति पहुंचाता है. इसीलिए, अन्य मंदिरों में भी होली खेलने के लिए टेसू के रंगों का प्रयोग किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget