एक्सप्लोरर

लालू यादव ने ट्वीट के जरिए कसा नीतीश कुमार पर तंज, जेडीयू ने दिया ऐसा जोरदार जवाब

आज लालू यादव ने ट्वीट के जरिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को घेरने का प्रयास किया तो जेडीयू के नेताओं ने जोरदार पलटवार कर उल्टा लालू यादव को ही घेर लिया.

पटनाः आज सुबह सुबह आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट कर एक पहेली बुझने को दे दी जिसके बाद शाम होते होते जेडीयू के नेताओं ने जवाब की झड़ी लगा दी. लालू यादव ने ट्वीट किया लालू ने बूझो तो जाने? किस प्रदेश का डरपोक मुख्यमंत्री विगत 83 दिन से घर से बाहर नहीं निकला है? कोरोना भले ना भागऽल लेकिन ई मुकमंत्री जनता के बीच मँझधार में छोड़ के भाग गऽइल ई रणछोर के हिसाब-किताब आवे वाला चुनाव में सब लोग मिल-ज़ुल के लऽ - श्री लालू प्रसाद लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता मुंगेर सांसद ललन सिंह ने आज कहा कि जिस व्यक्ति ने लोक-लाज, शर्म-हया ताखा पर रख दिया हो, उसकी बातों पर ध्यान देने का कोई औचित्य नहीं है. लालू यादव को तो ट्वीट करके यह बताना चाहिए था कि वो 3 साल से जेल में क्यों बंद हैं ? इन्हें यह भी बताना चाहिए था कि स्वतंत्रता आंदोलन में तो जेल गए नहीं. जेल में इसलिए कैद हैं कि गरीबों के जानवर को खिलाए जाने वाले चारा चोरी का जघन्य अपराध किया इन्होंने. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी कहीं भी रहेंगे बिहार की जनता के हितों की रक्षा करना ही अपना कर्तव्य मानते हैं और निरंतर इसमें प्रयत्नशील रहते हैं. लालू यादव तो अपने कार्यकाल में घूमते थे ताकि माल बटोर सकें, टिकट देने के बदले संपत्ति लिखवा सकें, नौकरी देने के बदले जमीन लिखवा सकें. इनके घूमने की सिर्फ यही मंशा होती है तो परिणाम भी देखिए कि आज कहाँ हैं. खुद तो डूबे ही बेटे-बेटी को भी लपेट लिए. उन्होंने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न हालत में भी माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी भी लगातार बैठ कर काम करते रहे हैं. यहां बिहार में जो व्यवस्था हुई है वह लालू यादव को दिखाई नही पड़ती है क्योंकि वो तो सींखचों में कैद हैं अब उनको बताने वाला कौन है. इस आपदाकाल में बिहार में रह रहे लोगो के साथ साथ बाहर से जो लोग वापस लौटकर आ रहे हैं उनकी भी देखभाल की जा रही है, उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की गई. लोगो को कहां रखना है, कैसे स्वस्थ्य रखना है इन सब बातों का मुख्यमंत्री जी ने खुद ख्याल रखा, क्वारंटाइन सेंटरों में भी सीधा संवाद किया. कोरोना संकट में माननीय मुख्यमंत्री जी ने जो बिहार में जो काम किया है वैसा शायद ही किसी अन्य प्रदेश में हुआ हो. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जैसा दुनिया मे कोई दूसरा उदाहरण नही जो नाबालिग रहते हजारों करोड़ की अवैध संपत्ति के मालिक बन गए. इन माता-पिता और पुत्र सबने मिल कर सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया है, राज्य को खोखला कर दिया. अभी तो थाली बजाइए पर चुनाव के बाद तो छाती ही पीटना पड़ेगा. उधर प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि सोने का चम्मच देकर बेटों को राजनीति में उतारने वाले लालू यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल खड़े करने से पहले अपने गिरेबान में क्यों नहीं झांकते है कि तेजस्वी में कोई योग्यता नहीं होने के बाद भी उन्होंने उसे बिहार की जनता पर थोपने का काम किया है. संकट की घड़ी में हर बार तेजस्वी यादव कहां थे वो ये क्यूं नहीं पूछते हैं. बाढ़ हो, सुखाड़ हो या चमकी बुखार हो तेजस्वी हमेशा गायब ही रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि लालू यादव को कभी अपने बेटे या अपनी पार्टी के बारे में भी कहने की जरूरत होती है. दरअसल, वो सजायाफ्ता हैं परिवार की मदद के लिए कुछ न कुछ तो उन्हें करना ही है, क्योंकि बिहार की जनता की चिंता तो उन्हें कतई नहीं है. मौजूदा परिस्थिति में सीएम नीतीश को किसी को बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि 83 दिनों में देश का श्रेष्ठ प्रबंधन उन्होंने इस राज्य में कर दिखाया. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच लाखों प्रवासियों के एकाउंट में पैसे गए, उन्हें क्वारन्टीन किया गया, उन्हें घर भेजा गया, उन्हें हर तरह की सुविधाओं के साथ-साथ स्किल मैपिंग के तहत नौकरी दी जा रही है. दूसरी तरफ लालू जी के बेटे तेजस्वी यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र के भी कोरोना प्रभावित परिवारों से मिलने नहीं जा रहे हैं. ऐसे में लालू यादव को एक बार पहले अपने घर में देख लेना चाहिए. वहीं, जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने ट्वीट का पलटवार करते हुए कहा कि 83 दिनो से ये सीएम उसी सचिवालय से काम कर रहा हैं जिसका मुंह आपने या राबड़ी जी ने कभी नहीं देखा , काम करने का फर्क़ ये हैं, कि चारा खा के अलकतरा पी के आप होटवार में हैं और जनता का प्यार पा के ये सीएम 15 साल से आपकी छाती पे मूँग दल रहा हैं. अब बूझो तो जाने लालू जी ?? कौन हैं वो ??

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget