एक्सप्लोरर

चारा घोटाला: लालू यादव ने किया सरेंडर, कोर्ट ने रिम्स अस्पताल में इलाज कराने की दी इजाजत

नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए लालू यादव ने कहा कि बिहार में कोई ऐसा दिन नहीं है जब हत्या और बलात्कार की घटना न हो. कोई ऐसा दिन नहीं है जहां विरोध नहीं हो रहा हो. राज्य में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है.

पटना: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने आज विशेष सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया. हालांकि अदालत ने थोड़ी राहत देते हुए खराब स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत दे दी. लालू को कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा. उसके ठीक बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल भेजा जाएगा. जहां वे डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे. जेल में लालू यादव का मेडिकल चेकअप होगा.

सरेंडर करने से ठीक पहले उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं. उन्होंने अस्पताल में रहने की मांग संबंधी खबर पर कहा कि हमने ऐसी मांग नहीं की है. सरकार चाहे हमें जहां रखे. दरअसल, लालू यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं.

रांची हाईकोर्ट के सरेंडर करने के आदेश से पहले वे मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती थे. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 25 अगस्त को लालू यादव पटना पहुंचे थे. लालू यादव कल पटना से रांची पहुंचे थे. झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव की अंतरिम जमानत को बढ़ाने से इनकार कर दिया था और उन्हें 30 अगस्त तक सरेंडर करने को कहा था.

मैं निर्दोष हूं, आज नहीं तो कल न्याय मिलेगा: लालू झारखंड रवाना होने से पहले लालू यादव ने पटना में एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि बहुत जगह इलाज कराया लेकिन पूरी तरह से निरोग नहीं हुए. लालू यादव ने कहा, ''न्यायालय का आदेश है जब भी बीमार पड़ेंगे विचार किया जाएगा, अस्पताल में आराम करने का मुझे शौक नहीं है. न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. आज नहीं तो कल न्याय मिलना है.''

जब लालू ने एयर होस्टेस से की 'शिकायत', कहा- 'ए सिस्टर ई बादाम खाने नहीं दे रहा है'

मोदी और नीतीश पर जमकर निशाना साधा लालू यादव ने रांची रवाना होने पहले मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. लालू यादव ने कहा कि राबड़ी देवी और उनके बच्चों पर जितने भी केस हैं वे सब बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा कि हमलोगों को घेरकर रखने की साजिश है ताकि चुनाव पार हो जाए. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''हमारा देश तानाशाही की तरफ अग्रसर हो गया है. पांच विद्वानों को कल छापा मारकर गिरफ्तार किया गया है. मोदी जी डर गये हैं कि उनकी हत्या हो जाएगी. प्रधानमंत्री बोले कि मेरी हत्या हो जाएगी ये देश को अच्छा नहीं लगा. कब किस नेता को क्या होगा, कब गिरफ्तारी होगी ये रास्ता प्रसस्त हो गया है.''

वहीं नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कोई ऐसा दिन नहीं है जब हत्या और बलात्कार की घटना न हो. कोई ऐसा दिन नहीं है जहां विरोध नहीं हो रहा हो. राज्य में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है. रोम जल रहा था, नीरो बंशी बजा रहा था, नीतीश कुमार की हालत इसी तरह की है.

बिरसा मुंडा जेल से जमानत पर बाहर थे लालू बता दें कि लालू यादव को मई में इलाज के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी गई थी जिसे बाद में हाई कोर्ट ने बढ़ा दिया था. चारा घोटाले के एक मामले में दिसंबर 2017 को दोषी करार दिए जाने के बाद लालू रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रखे गए थे. उन्हें जनवरी और मार्च 2018 में दो अन्य मामलों में दोषी करार दिया गया और 14 साल की जेल की सजा दी गई. वह साल 2013 में चारा घोटाला मामले में पहली बार दोषी करार दिए गए थे और उन्हें पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजकोट: खेलते-खेलते स्विमिंग पूल में डूबे सगे भाई-बहन, माता-पिता कर रहे थे बिल्डिंग की सफाई
राजकोट: खेलते-खेलते स्विमिंग पूल में डूबे सगे भाई-बहन, माता-पिता कर रहे थे बिल्डिंग की सफाई
MP News: सुशासन का डिजिटल मॉडल, 1752 ई-सेवाओं के साथ मध्य प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य
MP News: सुशासन का डिजिटल मॉडल, 1752 ई-सेवाओं के साथ मध्य प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य
इश्क का दर्दनाक अंत! 'मुझे चोर कहकर बदनाम किया', गर्लफ्रेंड के घर वालों ने पीटा तो लड़के ने किया सुसाइड
इश्क का दर्दनाक अंत! 'मुझे चोर कहकर बदनाम किया', गर्लफ्रेंड के घर वालों ने पीटा तो लड़के ने किया सुसाइड
बिहार: नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 की मौत, 10 से 12 श्रद्धालु हुए घायल
बिहार: नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 की मौत, 10 से 12 श्रद्धालु हुए घायल

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- 'गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि में मुकाबला...'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- 'गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि में मुकाबला...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- 'इंडिया बेहतर...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- इंडिया बेहतर...'
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा, बोले- 'किताबें पढ़ते वक्त आंखों में आंसू आ जाते हैं'
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
जितना दिख रहा उतना कमजोर नहीं है भारत का रुपया, इस थ्योरी को समझ लेंगे तो निकल जाएगा डॉलर दम
जितना दिख रहा उतना कमजोर नहीं है भारत का रुपया, इस थ्योरी को समझ लेंगे तो निकल जाएगा डॉलर दम
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
Embed widget