एक्सप्लोरर

ऐश्वर्या राय से तलाक पर तेज प्रताप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं घुट-घुट कर नहीं जी सकता

तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय से तलाक पर पत्रकारों से कहा कि मैं घुट-घुट कर नहीं जी सकता हूं. इसलिए कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है.

नई दिल्ली: बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार लालू परिवार की कलह कोर्ट तक पहुंच चुकी है. पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कल पटना की अदालत में पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दाखिल की. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर करीब पांच महीने पहले हुई शादी के बाद बात तलाक तक कैसे पहुंच गई? इसपर ऐश्वर्या और लालू परिवार अब तक चुप्पी साधे हुए है.

इस बीच रांची में पिता लालू यादव से मिलने से ठीक पहले तेज प्रताप ने तलाक पर पत्रकारों से कहा, ''मैं घुट-घुट कर नहीं जी सकता, इसका कोई फायदा नहीं है. इसलिए कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है. हम इसकी लड़ाई लड़ेंगे.'

आरजेडी नेता तेज प्रताप ने अपनी अर्जी में पत्नी पर क्रूरता का आरोप लगाया है. अर्जी में लिखा गया है कि दांपत्य जीवन में उन्हें पत्नी के व्यवहार से काफी दुख पहुंचा है इसलिए वे तलाक लेने का फैसला कर रहे हैं. तेज प्रताप की तलाक की अर्जी एकतरफा है यानि ऐश्वर्या ने तलाक में अपनी सहमति नहीं दी है.

तेजप्रताप ने पटना व्यवहार न्यायालय के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है, जिसे अदालत ने सूचीबद्ध कर लिया है. अदालत ने इस अर्जी को सूचीबद्ध करते हुए केस नंबर 1208/2018 देते हुए इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 29 नवंबर मुकर्रर की है.

ऐश्वर्या राय महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती हैं. चंद्रिका राय बिहार के सारन जिले के परसा से आरजेडी के विधायक हैं. कल जैसे ही तलाक की अर्जी की खबर आई चंद्रिका राय तेजप्रताप की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे. तब तक तेज प्रताप रांची पिता लालू से मिलने के लिए रवाना हो चुके थे. हालांकि फिर वो लौट गए. खबर है कि आज लालू यादव और तेज प्रताप से मुलाकात हो सकती है. पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव चारा घोटाला मामले में जेल में बंद हैं. फिलहाल वह रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. ऐश्वर्या को जानें- ऐश्वर्या ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन और एमिटी (AMITY) यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है. 18 अप्रैल 2018 को तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की सगाई हुई थी. इसमें लालू यादव शरीक नहीं हो पाए थे क्योंकि उस दौरान एम्स में उनका इलाज चल रहा था. बाद में शादी में शरीक होने के लिए लालू यादव को पांच दिनों की पैरोल मिली थी. तेज प्रताप की शादी में खुद सीएम नीतीश कुमार भी शरीक हुए थे. पहले भी तलाक की अर्जी दे चुके थे तेज प्रताप यादव लेकिन नहीं हुई थी स्वीकार: सूत्र लालू यादव की नौ संताने हैं. इनमें सात बेटियां और दो बेटे हैं. सातों बेटियों की शादी हो चुकी है. तेज प्रताप, लालू यादव के बड़े बेटे हैं और महागठबंधन वाली नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे. उधर ऐश्वर्या राय को लेकर खबरें थीं कि वे राजनीति में आ सकती हैं. आरजेडी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के पोस्टर में लालू यादव की बहू ऐश्वर्या भी नजर आई थीं. जिसके बाद ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि वे भी सक्रिय राजनीति में कदम रख सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget