एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: कुंभ की भव्यता और पर्यटकों की मदद के लिए होगा तकनीक का प्रयोग

Kumbh Mela 2019: उत्तर प्रदेश के प्रयाग में होने वाले कुंभ 2019 को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों मिलकर पूरी ताकत झोंके हुए हैं जिससे कुंभ की भव्यता के साथ पर्यटकों की सहूलियत का ध्यान रखा जा सके.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयाग में होने वाले कुंभ 2019 को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों मिलकर पूरी ताकत झोंके हुए हैं जिससे कुंभ की भव्यता के साथ पर्यटकों की सहूलियत का ध्यान रखा जा सके. पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस बार कई नई तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है जिससे पर्यटकों की सुविधा के साथ ब्राडिंग भी हो सके.

पर्यटन विभाग ने कुंभ-2019 में पहली बार पर्यटकों को हैलीकॉप्टर से गंगा, संगम और कुंभ का नजारा दिखाने की तैयारी की है. साथ ही किले की दीवार और प्रमुख स्थलों पर लेजर शो दिखाने के लिए विभाग थीम तैयार कर रहा है. कुंभ के दौरान निजी कंपनियों के हेलीकॉप्टर से श्रद्धालु और पर्यटक सामान्य किराए में कुंभ का हवाई सफर कर सकेंगे.

डाक विभाग ने कुंभ मेले के सभी बीस सेक्टरों में डाक घर खोलने की योजना का खाका तैयार किया है. इसके तहत इन डाकघरों में कुंभ मेले में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को स्पीड पोस्ट बुक करने, रजिस्ट्री और अकाउंट खोलने की सुविधा दी जाएगी.

रेलवे भी कार्यक्रम को लेकर खास मुस्तैदी दिखा रहा है. रेलकर्मी रेल कुंभ सेवक की भूमिका में नजर आने वाले हैं. उन्हें विशेष रंग की जैकेट से पहचाना जाएगा. अपनी नियमित ड्यूटी के बाद वे लोग परिसर में आने वाले तीर्थ यात्रियों का मार्गदर्शन भी करेंगे.

धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व समझाने के लिए टूरिस्ट वॉक का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए विभाग ने गाइडों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है.

कुंभ की तैयारियों में कोई कमी ना रह जाए इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए हैं. अभी कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने भी कुंभ की तैयारियों का जायजा लिया था. कई करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget