एक्सप्लोरर

कुंभ मेला 2019: सजाया-संवारा जा रहा है प्रयागराज जंक्शन, यात्रियों को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं

कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर योगी सरकार किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. बता दें कि प्रयागराज को कुंभ से पहले चौदह शहरों से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत जोड़ने की योजना है.

नयी दिल्ली/लखनऊ: रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि इलाहाबाद में कुंभ मेले की तैयारियों के तहत 700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है. कुंभ मेले की शुरूआत अगले साल 15 जनवरी से होगी.विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज का कुंभ मेला 4 फरवरी 2019 से 4 मार्च तक 2019 तक चलेगा.

कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर योगी सरकार पूरे एक्शन में नजर आ रही है. हर बार की तरह इस बार भी कुंभ मेला खास होगा. प्रयागराज जंक्शन पर चार बड़े अहाते बनाये गये हैं जिनमें करीब 10 हजार तीर्थयात्री ठहर सकते हैं. इनमें से दो अहाते इस महीने के अंत तक पूरे बन जाएंगे और बाकी दो नवंबर के आखिर तक बन जाएंगे. इन अहातों में बिक्री स्टॉल, पानी के बूथ, टिकट काउंटर, एलसीडी टीवी और जन सूचना प्रणाली लगी होगी.

बता दें कि हाल ही में यूनेस्को द्वारा कुंभ को विश्व की सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल किया गया है. इसके बाद से बाद से केंद्र और राज्य सरकार कुंभ की भव्यता पूरी दुनिया को दिखाने की पुरजोर कोशिश में लगी है .

रेलवे ने कहा, "तीर्थयात्रियों के लिए रेलवे की बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने के लिए 700 करोड़ रुपये से ज्यादा के 46 कार्य नवंबर तक पूरे कर लिये जाएंगे. इनमें से 17 पूरे हो चुके हैं."

रेलवे ने कुंभ मेला के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से नौ विशेष पर्यटन पैकेज ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है.

बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि 3200 हेक्टेयर में आयोजित होने वाले मेले में स्वच्छता पर खास ध्यान रखा जाएगा. प्रदेश सरकार 1,22,000 टॉयलेट्स और 20,000 कूड़ेदान का निर्माण करवाएगी. इसके जरिए स्वच्छ भारत का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

सीएम योगी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया थी कि कुंभ मेले के ज़रिये समूची दुनिया को पीएम मोदी के स्वच्छता और समरसता का संदेश दिया जाएगा. कुंभ के स्वच्छता संदेश के लिए अलग से लोगो जारी किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget