एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: कुंभ मेले में शान से लहराई निरंजनी अखाड़े की धर्मध्वजा, दो को निकलेगी पेशवाई

Kumbh Mela 2019: कंभ मेले में निरंजनी अखाड़े की धर्मध्वजा रविवार को स्थापित की गई. यह ध्वजा कंभ मेले के अंतिम दिन तक फहरेगी. इस ध्वजा के नीचे ही नए संन्यास लेने वालों को दीक्षा दी जाती है. इसके लिए यहां साधु-संतों के डेरे बसने शुरू हो गए हैं.

प्रयागराज: प्रयागराज के कुम्भ मेले में शनिवार को निरंजनी अखाड़े की धर्म ध्वजा स्थापित की गई. धर्म ध्वजा स्थापना का कार्यक्रम गाजे बाजे के बीच धार्मिक रीति- रिवाजों के साथ आयोजित किया गया. इस मौके अलग-अलग अखाड़ों के सैकड़ों साधू-संत मौजूद थे. इस धर्म ध्वजा के नीचे ही कुम्भ मेले में नए सन्यासियों को दीक्षा दी जाती है. प्रयागराज के कुम्भ मेले में अखाड़ों के साधु-संतों के डेरे बसने शुरू हो गए हैं. भूमि पूजन के बाद सन्यासियों के दूसरे सबसे बड़े अखाड़े निरंजनी ने मेला क्षेत्र में अपनी धर्म ध्वजा स्थापित की.

इस मौके पर निरंजनी अखाड़े ने सबसे पहले अपने आराध्य भगवान कार्तिकेय की पूजा कर उनकी स्थापना की. तीर्थ पुरोहितों और वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा कराई गई पूजा में सैकड़ों साधु-संत शामिल हुए. इस मौके पर बैंड पार्टियों के बीच धर्म ध्वजा की स्थापना की गई. करीब डेढ़ सौ फिट ऊंचे बांस पर लगी पताका को स्थापित करने में एक हज़ार से ज्यादा साधुओं को पारंपरिक तरीका अपनाना पड़ा. कई घंटे की मेहनत के बाद पताका जब लहराने लगी तो अखाड़े के साधु-संत खुशी और भक्तिभाव में झूम उठे. धर्मध्वजा की स्थापना में हाइड्रोलिक मशीन का भी इस्तेमाल किया गया.

संतों के मुताबिक यह धर्म ध्वजा कुम्भ क्षेत्र में अखाड़ों की पहचान कराती है साथ ही यह संकेत भी देती है कि कुम्भ क्षेत्र में अखाड़ों के सन्यासियों का आगमन भी हो चुका है. अखाड़ों के नागा संत धर्म ध्वजा के नीचे ही गुप्त पूजा करते हैं तो साथ ही कुम्भ के मेले में नए बनने वाले सन्यासियों को इसी के नीचे ही दीक्षा भी दी जाती है. धर्म ध्वजा स्थापित होने से कुम्भ क्षेत्र में अखाड़ों के सन्यासियों की चहलकदमी भी शुरू हो गई. इन धर्म ध्वजाओं पर बावन शक्ति पीठों के प्रतिनिधि के तौर पर बावन धागे बांधे जाते हैं तो साथ ही शुभता के लिए सबसे ऊपर मोर के पंख सजाए जाते है.

प्रयागराज के कुम्भ मेले में निरंजनी के साथ ही कई दूसरे अखाड़ों की भी धर्म ध्वजाएं भी स्थापित की जा चुकी हैं. यह धर्म ध्वजाएं अब कुम्भ मेले में अखाड़ों के सन्यासियों के रहने तक फहराती रहेंगी. अखाड़ों के संतों के बीच अपनी धर्म ध्वजा को लेकर काफी मोह होता है. कुंभ मेले में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई दो जनवरी को निकाली जाएगी, जिसमे अखाड़े के साधू -सन्यासी नागाओं की भीड़ और हाथी -घोड़ों के बीच शाही अंदाज़ में मेले में प्रवेश करेंगे.

यह भी पढ़ें-

Kumbh Mela 2019: ट्रेन 18 को कुंभ मेले से पहले चलाने की तैयारी, यात्रियों को होगा फायदा बीजेपी डूबता हुआ जहाज, उस पर कोई सवार नहीं होना चाहता- एसपी देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget