एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: क्या होता है 'कुंभ' का अर्थ और क्या है इसका इतिहास

Kumbh Mela 2019 के लिए तीर्थागण बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लाखों-लाख भक्त इस कुंभ मेले में आएंगे. ऐसे में आज हम आपको कुंभ का इतिहास, महत्व और कुंभ से जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे हैं .

Kumbh Mela 2019 के लिए तीर्थागण बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लाखों-लाख भक्त इस कुंभ मेले में आएंगे. ऐसे में आज हम आपको कुंभ का इतिहास, महत्व और कुंभ से जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे हैं . कुंभ का शाब्दिक अर्थ कलश होता है. इसका पार्याय पवित्र कलश से होता है. इस कलश का हिन्दू सभ्यता में विशेष महत्व है. कलश के मुख को भगवान विष्णु, गर्दन को रूद्र, आधार को ब्रम्हा, बीच के भाग को समस्त देवियों और अंदर के जल को संपूर्ण सागर का प्रतीक माना जाता है. यह चारों वेदों का संगम है. इस पर्व का संबध समुंद्र मंथन से है तो इसलिए इसका अर्थ घड़ा भी होता है. कुंभ का इतिहास कुंभ का इतिहास 850 साल पुराना है. ऐसा माना जाता है कि इसकी शुरुआत आदि शकराचार्य ने की थी. वहीं कई अन्य कथाओं के मुताबिक माना जाता है कि कुंभ की शुरुआत समुद्र मंथन के आदिकाल से ही गई थी. मंथन में निकले अमृत का कलश हरिद्वार, इलाहबाद, उज्जैन और नासिक के स्थानों पर ही गिरा था, इसीलिए इन चार स्थानों पर ही कुंभ मेला हर तीन बरस बाद लगता आया है. 12 साल बाद यह मेला अपने पहले स्थान पर वापस पहुंचता है. ऐसा कहा जाता है कि एक बार इन्द्र देवता ने महर्षि दुर्वासा को रास्ते में मिलने पर जब प्रणाम किया तो दुर्वासाजी ने प्रसन्न होकर उन्हें अपनी माला दी, लेकिन इन्द्र ने उस माला का आदर न कर अपने ऐरावत हाथी के मस्तक पर डाल दिया. जिसने माला को सूंड से घसीटकर पैरों से कुचल डाला. इस पर दुर्वासाजी ने क्रोधित होकर इन्द्र की ताकत खत्म करने का श्राप दे दिया. तब इंद्र अपनी ताकत हासिल करने के लिए भगवान ब्रह्मा और भगवान शिव से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें विष्णु भगवान की प्रार्थना करने की सलाह दी, तब भगवान विष्णु ने क्षीरसागर का मंथन करके अमृत निकालने की सलाह दी. भगवान विष्णु के ऐसा कहने पर संपूर्ण देवता दैत्यों के साथ संधि करके अमृत निकालने के यत्न में लग गए. समुद्र मंथन के दौरान सबसे पहले विष निकला जिसे शिव जी ने पी लिया. जब मंथन से अमृत दिखाई पड़ा तो देवता, शैतानों के गलत इरादे समझ गए, देवताओं के इशारे पर इंद्र पुत्र अमृत-कलश को लेकर आकाश में उड़ गया. इसे लेकर 12 दिनों तक राक्षसों और देवों के बीच युद्ध हुआ. इसी लड़ाई में अमृत पात्र से अमृत चार अलग-अलग जगहों पर गिर गया. ये जगह है इलाहाबाद, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन. तभी से ऐसा माना जाता है कि इन जगहों पर अद्भुत शक्तियां हैं और इसलिए यहां कुंभ का आयोजन होता है. कब से शुरू हुआ कुंभ मेला इस सवाल के जवाब में अनेक तरह की भ्रांतिया फैली है. कुछ विद्वान गुप्त काल में कुंभ के सुव्यवस्थित होने की बात करते हैं. परन्तु प्रमाणित तथ्य सम्राट शिलादित्य हर्षवर्धन 617-647 ई. के समय से प्राप्त होते हैं. बाद में श्रीमद आघ जगतगुरु शंकराचार्य तथा उनके शिष्य सुरेश्वराचार्य ने दसनामी संन्यासी अखाड़ों के लिए संगम तट पर स्नान की व्यवस्था की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: विधानसभा का घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार भी
रांची मार्च Live: विधानसभा का घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार भी
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स
झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget