एक्सप्लोरर

गधे पर गदर: जाने क्यों खास है गुजरात के गधे

लखनऊ: यूपी चुनाव में गुजरात के गधे को लेकर गदर मचा हुआ है. गधे के विज्ञापन को लेकर यूपी के सीएम अखिलेश ने अपनी रैली के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधा है. आपको बता दें कि यूपी के चुनाव के मैदान में जिस गधे के विज्ञापन को लेकर अखिलेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है, वो तब तैयार किया गया था जब मोदी गुजरात के सीएम थे. अखिलेश यादव ने कहा, ''बताओ कहीं गधों का प्रचार भी होता है क्या, अगर गधों का प्रचार होने लगा तो कैसे काम चलेगा. गुजरात के लोग तो गुजरात के गदहों का भी प्रचार करवा रहे हैं''.

गुजरात में घुड़खरों की कुल तादाद 3000

दरअसल इस गधे को गुजरात में घुड़खर के नाम से जाना जाता है. विज्ञापन का प्रचार बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन ने किया था. अमिताभ बच्चन साल 2010 में गुजरात के पर्यटन के ब्रैंड एंबेस्डर बने थे. बच्चन ने तब गिर के शेरों से लेकर सोमनाथ मंदिर सहित पर्यटन की तमाम खूबियों के प्रचार के लिए फिल्में बनाई गई थीं, इन्हीं में से गधे की भी फिल्म बनी थी.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनावों में गुजरात के गधों को लेकर जारी है वार-पलटवार

क्यों खास हैं गुजरात के यह गधे

गुजरात में घुड़खरों की कुल तादाद महज 3000 के करीब है. जो कच्छ के छोटे रण के करीब 5000 वर्ग किलोमीटर के इलाके में ही सिमटे हुए हैं. गुजरात में पाया जाने वाले घुड़खर 210 सेंटीमीटर लंबे और 100-125 सेंटीमीटर ऊंचे होते हैं. इन घुड़खरों का वजन 200-250 किलोग्राम होता है. इतना ही नहीं विज्ञापन में दिखने वाले गधा 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है. लुप्त होने के कगार पर पहुंचे इन घुडखरों के लिए वाइल्ड ऐस (WILD ASS) सैंक्चुअरी बनाई गई है. गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई इस मुहिम का असर भी दिखा था.

यह भी पढ़ें: श्मशान-कब्रिस्तान और दीवाली-रमजान वाली बहस में कूदे आदित्यनाथ और ओवैसी

गुजरात में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ

खुशबू गुजरात कैंपेन लॉन्च होने के पहले यानी वर्ष 2010-11 में जहां गुजरात में दो करोड़ से भी कम पर्यटक आते थे. लेकिन अब यह आंकड़ा अब करीब दोगुना हो गया है. वर्ष 2015-15 के हिसाब से करीब 383 लाख पर्यटक गुजरात आए. यहां सिर्फ देश से नहीं विदेश से भी हर साल पर्यटक आते हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी : चुनावी सभा में 'घड़ियाली आंसू' बहाने के बाद SC पहुंचे बलात्कार के आरोपी प्रजापति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget