एक्सप्लोरर

जानें प्रचंड जीत के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बयान की 11 बड़ी बातें

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों को दिया. उन्होंनें कहा कि जनता ने जाति, धर्म के बंधन से ऊपर उठकर विकास और विकासवादी सरकार के लिए वोट दिया है और मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में सामने आए हैं. शाह ने भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से कहा कि यह ऐतिहासिक जनादेश है जो देश की राजनीति को नयी दिशा देगा. जनता ने विकास के पक्ष में अप्रत्याशित जनादेश दिया है और आजादी के बाद यह उत्तरप्रदेश में खासतौर पर सबसे बड़ी जीत है. आजादी के बाद पहली बार गरीब, शोषित, पीड़ितों के मसीहा के रूप में उभरे हैं और लोगों, गरीबों ने मोदीजी में आस्था व्यक्त की है.

अमित शाह के बयान की 10 बड़ी बातें 1. अमित शाह ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता अब हिन्दू, मुस्लिम की बातों से बाहर निकल चुकी है. मतदाता सिर्फ मतदाता होता है. 2. देश में सबको विकास चाहिए, सबको प्रगतिशील सरकार चाहिए और लोगों ने जाति, धर्म से ऊपर उठकर वोट किया है. 3. शाह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों पर जनता की मुहर है जिसके कारण उत्तरप्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज कर रही है. उन्होंने भाजपा में विश्वास व्यक्त करने के लिए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया. 4. गांधी परिवार के प्रभाव वाले अमेठी और रायबरेली का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि यहां पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. यहां 10 में 6 सीट पर भाजपा जीत दर्ज करती दिख रही है. यह भाजपा के लिए आनंद का विषय है. 5. शाह ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर विचार किया जायेगा और जो सबसे योग्य उम्मीदवार होगा, उसे ही मुख्यमंत्री बनाया जायेगा. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने मोदीजी, भाजपा में जिस प्रकार का विश्वास व्यक्त किया था, उस पर प्रधानमंत्री शत प्रतिशत खरे उतरे हैं. 6. उन्होंने कहा कि हार के बावजूद पंजाब में अकालीदल.-भाजपा गठबंधन का वोट प्रतिशत 30 प्रतिशत रहा है, जो उत्साहवर्धक है. 7. बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ किये जाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वह मायावती की मन:स्थिति को समझ सकते हैं. लेकिन मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. 8. उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश चुनाव परिणाम देश की राजनीति के बदलेगा और यह जाति, धर्म और भाई भतीजावाद की राजनीति का अंत करेगा. 9. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरे चुनाव में विपक्ष की ओर से मोदीजी और भाजपा पर व्यक्तिगत प्रहार किया, आक्षेप लगाये लेकिन जनता ने उसका करारा जवाब दिया. यह विजय आने वाले दिन में देश की राजनीति में जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टीकरण का अंत करेगा और ऐसी राजनीति का मार्ग प्रशस्त करेगा जो विकास पर आधारित हो. इस चुनाव परिणाम से देश में नयी राजनीति का सूत्रपात हुआ है. 10. उन्होंने कहा कि यह जीत राज्य की जनता की जीत है. मोदीजी के नेतृत्व की जीत है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है. तीन साल में मोदी सरकार ने जिस तरह गरीब कल्याण योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम किया, 93 योजनाओं को आगे बढ़ाया, उस पर सकारात्मक मुहर जनता ने लगायी है. शाह ने कहा कि नोटबंदी, शौचालयों का निर्माण, गांव में बिजली पहुंचाना, उज्ज्वला योजना के जरिये गरीबों के घर में रसोई गैस मुहैया कराया.. ये छोटे छोटे दिखने वाले कदम थे लेकिन जनता ने इसे महसूस किया और मोदीजी के प्रति आस्था जताने का काम किया . 11. अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद से मोदी सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं, इसमें किसी को कोई संशय नहीं होना चाहिए, उत्तरप्रदेश में हर चरण में भाजपा ने जीत दर्ज की है और इस जीत ने पार्टी और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि घोषणापत्र को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है. अमित शाह ने इसके साथ ये भी कहा कि जब उत्तरप्रदेश में शुरूआती कुछ चरणों के मतदान के बाद हम कह रहे थे कि हम जीत रहे हैं तब मीडिया के एक वर्ग ने इसकी आलोचना की. लेकिन जनता ने हमारे उपर विश्वास जताया. उन्होंने कहा कि लम्बे समय से बदहाली की स्थिति का सामना करने वाले उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की जनता ने प्रदेश को उस स्थिति से निकालने के लिए मतदान किया है. किसानों की रिण माफी समेत विभिन्न वादों के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि कैबिनेट की पहली बैठक में छोटे और सीमांत किसानों की रिण माफी के बारे में फैसला किया जायेगा. कल भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करेंगे, इसके बाद भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget